लाइव न्यूज़ :

Kochi Rape Case: महिला अभिनेत्री ने विधायक और अभिनेता मुकेश के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए, वडक्कनचेरी-मरडु पुलिस में मामला दर्ज, अरेस्ट के बाद जमानत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 24, 2024 15:26 IST

Kochi Rape Case: एक मामला वडक्कनचेरी पुलिस ने और दूसरा मामला मरडु पुलिस ने दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहीने की शुरुआत में सत्र अदालत ने उन्हें अग्रिम जमानत दे दी थी।मुकेश मंगलवार को विशेष जांच दल (एसआईटी) के समक्ष पेश हुए थे।मुकेश के खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए हैं।

Kochi Rape Case: केरल में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के विधायक और अभिनेता एम. मुकेश को एक महिला अभिनेत्री की शिकायत पर दर्ज बलात्कार के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मंगलवार को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। मुकेश के वकील ने पुष्टि की कि विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया, उनकी चिकित्सकीय जांच एवं पुंसत्व जांच (पोटेंसी टेस्ट) कराई गई और फिर उन्हें रिहा कर दिया गया क्योंकि इस महीने की शुरुआत में सत्र अदालत ने उन्हें अग्रिम जमानत दे दी थी।

इससे पहले मुकेश मंगलवार को विशेष जांच दल (एसआईटी) के समक्ष पेश हुए थे। एसआईटी एक अभिनेत्री की शिकायत के आधार पर मुकेश के खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न मामले की जांच कर रहा है। मुकेश सुबह पौने 10 बजे तटीय पुलिस मुख्यालय में एसआईटी के समक्ष पेश हुए और उनसे साढ़े तीन घंटे तक पूछताछ की गई। मुकेश के खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए हैं।

एक मामला वडक्कनचेरी पुलिस ने और दूसरा मामला मरडु पुलिस ने दर्ज किया है। एर्नाकुलम जिला एवं सत्र अदालत ने पांच सितंबर को मुकेश को अग्रिम जमानत दे दी थी। महिला ने मुकेश के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। मुकेश के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलPolice
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम