लाइव न्यूज़ :

Kochi Murder Crime Case: जन्म के बाद मां ने सड़क पर नीचे फेंका, खोपड़ी को नुकसान पहुंचा, मृत मिले बच्चे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कई खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 4, 2024 17:38 IST

Kochi Murder Crime Case: पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे की खोपड़ी को भी नुकसान पहुंचा।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला यौन उत्पीड़न की शिकार हुई जिसने अपनी गर्भावस्था को छिपाया। शुक्रवार तड़के अपार्टमेंट के बाथरूम में एक बच्चे को जन्म दिया।पुलिस आयुक्त ने कहा कि महिला के दावों को सत्यापित करने की आवश्यकता है।

Kochi Murder Crime Case: पुलिस ने शनिवार को कहा कि यहां एक सड़क पर मृत मिले बच्चे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उसका गला घोंटा गया था। बच्चे को जन्म के बाद उसकी मां ने कथित तौर पर फ्लैट से सड़क पर नीचे फेंक दिया था। शहर के पुलिस आयुक्त एस श्यामसुंदर ने कहा कि 23 वर्षीय महिला की गिरफ्तारी शुक्रवार को की गई जो फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और पुलिस त्रिशूर निवासी उसके एक मित्र के संबंध में उसके बयानों की पड़ताल कर रही है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे की खोपड़ी को भी नुकसान पहुंचा।

ऐसी आशंका है कि महिला यौन उत्पीड़न की शिकार हुई जिसने अपनी गर्भावस्था को छिपाया। उसने शुक्रवार तड़के अपने अपार्टमेंट के बाथरूम में एक बच्चे को जन्म दिया और फिर उसे कथित तौर पर अपने फ्लैट परिसर के सामने सड़क पर फेंक दिया। महिला ने त्रिशूर निवासी अपने दोस्त के बारे में उल्लेख किया जिससे पुलिस को उसका यौन उत्पीड़न किए जाने की आशंका हुई।

शहर पुलिस आयुक्त ने शनिवार को कहा कि उन्हें महिला के दावों को सत्यापित करने की आवश्यकता है। शुक्रवार को पार्सल कवर में नवजात शिशु के मृत पाए जाने के कुछ घंटे बाद पुलिस ने उस पैकेट पर लिखे पते के आधार पर महिला को हिरासत में ले लिया था। कोच्चि नगर निगम के कर्मियों को यहां पनमपिल्ली नगर में सड़क पर बच्चे का शव मिला था जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने कहा कि महिला ने स्वीकार किया है कि उसने शुक्रवार सुबह पांच-साढ़े पांच बजे के बीच अपने बाथरूम में बच्चे को जन्म दिया और बाद में जब उसकी मां ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया तो वह घबरा गई और उसने बच्चे को फेंक दिया। बताया जाता है कि महिला के माता-पिता उसकी गर्भावस्था के बारे में अनजान थे। पुलिस ने कहा कि माता-पिता को उसके प्रसव के बारे में पता नहीं था क्योंकि यह बाथरूम के अंदर हुआ था, जिसे महिला ने अंदर से बंद कर लिया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम