लाइव न्यूज़ :

Kochi Crime News: दिल दहला देने वाला मामला, 23 वर्षीय युवती ने गर्भवती होने की बात छुपाई, स्नानघर में बच्चे को जन्म दिया, डिलीवरी पैकेट में डालकर फेंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 3, 2024 18:10 IST

Kochi Crime News: पुलिस ने कहा कि 'अमेजन' के 'डिलीवरी पैकेट' पर लिखे पते का उपयोग करके युवती का पता लगाया गया और उसे हिरासत में ले लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देयुवती ने नवजात को अमेजन के डिलीवरी पैकेट में डालकर फेंका था।पुलिस को युवती का यौन उत्पीड़न होने की आशंका है। पुलिस का कहना है कि युवती को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया जाएगा।

Kochi Crime News:केरल के कोच्चि में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया जहां 23 वर्षीय एक युवती ने न केवल अपने गर्भवती होने की बात छुपाई बल्कि स्नानघर में बच्चे को जन्म देने के बाद कथित रूप से नवजात शिशु को लिफाफे में डाल कर अपने घर के बाहर ही सड़क पर फेंक दिया। घटना बंदरगाह शहर के पॉश इलाके पनमपिल्ली नगर की है। पुलिस का कहना है कि युवती को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस को युवती का यौन उत्पीड़न होने की आशंका है। पुलिस ने कहा कि 'अमेजन' के 'डिलीवरी पैकेट' पर लिखे पते का उपयोग करके युवती का पता लगाया गया और उसे हिरासत में ले लिया गया है। युवती ने नवजात को अमेजन के डिलीवरी पैकेट में डालकर फेंका था।

कोच्चि निगम के सफाई कर्मचारियों ने सुबह करीब आठ बजे पनमपिल्ली नगर में सड़क के किनारे एक नवजात का शव पड़ा देखा था और पुलिस को इसकी सूचना दी थी। शहर के पुलिस आयुक्त एस श्यामसुंदर के अनुसार युवती ने स्वीकार किया है कि उसने आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे अपने स्नानघर में बच्चे को जन्म दिया और बाद में घबराकर उसने नवजात को फेंक दिया।

बताया जाता है कि युवती के माता-पिता उसके गर्भवती होने के बारे में कथित तौर पर अनभिज्ञ थे। वह अपने माता पिता के साथ ही रहती है। पुलिस ने बताया कि उसके माता पिता को भी ये जानकारी नहीं थी कि युवती ने एक बच्चे को जन्म दिया है, क्योंकि बच्चे का जन्म स्नानघर के अंदर हुआ, जिसे युवती ने बंद कर दिया था।

पुलिस द्वारा घटना के संबंध में माता-पिता और युवती से पूछताछ करने के बाद आयुक्त ने कहा, "माता-पिता को गर्भावस्था के बारे में तब तक पता नहीं था जब तक पुलिस फ्लैट पर नहीं आई और उनसे पूछताछ नहीं की।" श्यामसुंदर ने कहा, "आशंका है कि लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है। इस संबंध में जांच की जाएगी।"

पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमने पीड़िता को उचित चिकित्सा देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है... युवती को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया जाएगा।’’ पुलिस आयुक्त ने कहा कि बच्चा मृत पैदा हुआ था या जीवित था, इसका पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा।

उन्होंने बताया कि कथित तौर पर उसने प्रसव के तीन घंटे बाद नवजात शिशु को सड़क पर फेंका था। शहर के पुलिस प्रमुख ने यह भी बताया कि युवती अविवाहित है और वह सदमे में है। अधिकारी ने बताया कि विस्तृत पूछताछ के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?