लाइव न्यूज़ :

किशनगंज में देह व्यापार भंडाफोड़, मॉल में 2 लड़की से दोस्ती, नौकरी दिलाने का झांसा देकर बिशनपुर लाई, सिंगरौली की 23 वर्षीय युवती ने दलदल से भागकर बचाई जान

By एस पी सिन्हा | Updated: November 22, 2025 17:17 IST

देह व्यापार के चंगुल से भागकर आई युवती ने पुलिस को बताया कि वह करीब एक महीने पहले पटना में कोचिंग और नौकरी की तलाश में आई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमुलाकात दो लड़कियों से हुई, नौकरी दिलाने का झांसा दिया और बिशनपुर ले गईं।पीड़िता इस देह व्यापार के दलदल से निकलने में कामयाब रही।अर्ध-नग्न अवस्था में भागकर राष्ट्रीय राजमार्ग 327 पर स्थित आर हुसैन चौक पहुंची।

पटनाः बिहार के किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र के प्रेमनगर रेडलाइट एरिया से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले की एक 23 वर्षीय युवती ने इस दलदल से भागकर अपनी जान बचाई, जिसके बाद इस रैकेट का खुलासा हुआ। इसका भी भंडाफोड़ हुआ कि इस इलाके में देह व्यापार का धंधा धड़ल्ले से फल-फूल रहा है, जिसमें युवतियों को बहला-फुसलाकर जबरन धकेला जा रहा है। देह व्यापार के चंगुल से भागकर आई युवती ने पुलिस को बताया कि वह करीब एक महीने पहले पटना में कोचिंग और नौकरी की तलाश में आई थी।

उसने बताया कि पटना के एक मॉल में उसकी मुलाकात दो लड़कियों से हुई, जिन्होंने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया और बिशनपुर ले गईं। इसके बाद उसे बहादुरगंज के प्रेम नगर स्थित रेडलाइट एरिया में जबरन देह व्यापार करने के लिए मजबूर किया गया। गुरुवार की रात करीब 10 बजे, पीड़िता इस देह व्यापार के दलदल से निकलने में कामयाब रही।

वह किसी तरह अर्ध-नग्न अवस्था में भागकर राष्ट्रीय राजमार्ग 327 पर स्थित आर हुसैन चौक पहुंची। वहां नगर पार्षद प्रतिनिधि वसीकूर रहमान ने युवती को देखा और उससे पूछताछ की। युवती ने उन्हें अपनी आपबीती सुनाई और बताया कि उसे जबरन इस धंधे में धकेला गया है। इसके बाद नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि ने तुरंत पुलिस को इस घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही बहादुरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता की शिकायत और निशानदेही के आधार पर पुलिस ने रेडलाइट एरिया में दबिश दी और देह व्यापार के धंधे में फंसी तीन अन्य युवतियों को भी मुक्त कराया। पुलिस ने तुरंत पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बहादुरगंज थाना के प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि युवतियों को इस धंधे में धकेलने वाले आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानकारों के अनुसार बहादुरगंज-ठाकुरगंज मुख्य मार्ग स्थित प्रेम नगर रेडलाइट एरिया में कई सालों से यह धंधा चल रहा है और यहां भोली-भाली लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराया जाता है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar Policeपटनामध्य प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए