लाइव न्यूज़ :

कमलेश तिवारी की पत्नी किरण ने संभाली पति की विरासत, हिंदू समाज पार्टी की नई अध्यक्ष घोषित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 26, 2019 08:23 IST

18 अक्टूबर को लखनऊ में कमलेश तिवारी की हत्या कर दी गई थी। यूपी पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपियों अशफाक और मोइनुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम योगी ने कमलेश तिवारी की पत्नी को 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिये थे। 18 अक्टूबर को लखनऊ में कमलेश तिवारी की हत्या कर दी गई थी।

हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की हत्या के बाद उनकी पत्नी ने विरासत संभाल ली है। उन्हें हिंदू समाज पार्टी का नया अध्यक्ष घोषित किया गया है। 18 अक्टूबर को लखनऊ में कमलेश तिवारी की हत्या कर दी गई थी। यूपी पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपियों अशफाक और मोइनुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया था।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिन्दू संगठन के नेता कमलेश तिवारी की पत्नी को 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिये थे। इसके अलावा परिवार को तहसील महमूदाबाद, जिला सीतापुर में एक आवास की सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिये। 

गौरतलब है कि तिवारी (45) की 18 अक्टूबर को नाका हिण्डोला थाना क्षेत्र के खुर्शेदबाग में उनके आवास पर बने कार्यालय में हत्या कर दी गयी थी। कमलेश तिवारी के कथित दोनों हत्यारों ने तिवारी पर सिर्फ गोली ही नहीं चलायी बल्कि उन पर चाकू से लगातार कई वार भी किये थे। 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि तिवारी के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके शरीर में एक गोली लगी है और चाकू के 15 वार हैं। कमलेश के चेहरे पर एक गोली मारी गयी थी। 

इस बीच कमलेश तिवारी की मां कुसुम तिवारी ने संवाददाताओं को बताया कि वह हत्यारों की गिरफ्तारी से खुश हैं और चाहती हैं कि उन्हें फांसी दी जाए। उन्होंने कहा कि वह सरकार की कार्रवाई से संतुष्ट हैं। 

टॅग्स :कमलेश तिवारीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!