लाइव न्यूज़ :

खूंटीः रात्रि खाना देने में देरी, 70 वर्षीय शख्स ने डंडे से पीट-पीट कर पत्नी को मार डाला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 20, 2021 19:44 IST

झारखंड के खूंटी जिले का मामला है। कलामती गांव में व्यक्ति ने अपनी पत्नी को डंडे से इतना मारा कि उसकी मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देमामले की जांच शुरू कर दी गई है।महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शनिवार को दंपति शराब के नशे में थे।

खूंटीः झारखंड के खूंटी जिले में रात्रि भोज देने में देरी करने पर पत्नी की पीट-पीट कर हत्या करने के आरोप में 70 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि खूंटी थाना क्षेत्र के कलामती गांव में व्यक्ति ने अपनी पत्नी को डंडे से इतना मारा कि उसकी मौत हो गई। उपमंडलीय पुलिस अधिकारी (खूंटी) अजय कुमार ने बताया कि शनिवार को दंपति शराब के नशे में थे।

रात्रि भोज देने में देरी होने पर दोनों का झगड़ा हो गया और व्यक्ति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि महिला का शव रविवार सुबह बरामद हुआ। अधिकारी के मुताबिक, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मुंबई : पैसे चुराने पर डांट से नाराज बेटे ने की पिता की हत्या

मुंबई के दहिसर में रविवार की दोपहर पैसे चुराने पर डांटे जाने से नाराज पुत्र ने कथित तौर पर अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना अशोक घाघ परिसर की है। मृतक की पहचान अशोक पांडेय (47) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया, ‘‘पांडेय ने अपनी जेब से रुपये गायब देखकर बेटे राहुल (22) को डांटा था। इसे लेकर दोनों में बहस हुई और राहुल ने पत्थर से वार करके पिता की हत्या कर दी। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए