लाइव न्यूज़ :

आधा दर्जन आवारा कुत्तों ने पांच वर्षीय बालिका पर हमला कर मार डाला, पिता मजदूरी करने गया था...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 22, 2022 21:56 IST

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले का मामला है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोगर गांव निवासी मजदूर एम पी लाल बकावा स्थित किसान के यहां मजदूरी करने आया था।

Open in App
ठळक मुद्देपांच वर्षीय पुत्री सोनिया पर करीब आधा दर्जन कुत्तों ने हमला कर दिया जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई। बेड़िया स्थित शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।डॉक्टर रविंद्र गुप्ता ने उसका उपचार किया था लेकिन वह ज्यादा देर जीवित नहीं रह सकी।

खरगोनः मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के एक गांव में शुक्रवार को आवारा कुत्तों ने पांच वर्षीय बालिका पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना बेड़िया थाना क्षेत्र के बकावा गांव में दोपहर में हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मोगर गांव निवासी मजदूर एम पी लाल बकावा स्थित एक किसान के यहां मजदूरी करने आया था।

 

 

इसी दौरान उसकी पांच वर्षीय पुत्री सोनिया पर करीब आधा दर्जन कुत्तों ने हमला कर दिया जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई। उन्होंने कहा कि उसे तुरंत बेड़िया स्थित शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।

जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं, खरगोन जिला अस्पताल के सिविल सर्जन अनार सिंह चौहान ने बताया, ‘‘बालिका बुरी तरह से घायल अवस्था में अस्पताल लाई गई थी और डॉक्टर रविंद्र गुप्ता ने उसका उपचार किया था लेकिन वह ज्यादा देर जीवित नहीं रह सकी।’’

युवक ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की

राजस्थान के जयपुर जिले में एक महिला की उसके पति ने शुक्रवार को कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि जयपुर जिले के रायसर क्षेत्र के बिलोद गांव में आरोपी युवक रामकरण मीणा ने अपनी पत्नी सुनीता (22) पर घर में कुल्हाड़ी से वार किया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला कि दंपति के बीच अक्सर झगड़ा होता था, इसलिए महिला करीब चार महीने से अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। उन्होंने बताया कि वह दो दिन पहले ही अपने पति के घर गई थी। पुलिस ने कहा कि महिला के पिता ने उसके पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?