लाइव न्यूज़ :

पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की तरह होगा गृह मंत्री अमित शाह का हाल, खालिस्तान से सहानुभूति रखने वाले अमृतपाल सिंह ने दी धमकी, जानें

By भाषा | Updated: February 23, 2023 20:33 IST

दुबई से लौटा अमृतपाल सिंह अभिनेता और कार्यकर्ता दीप सिद्धू द्वारा स्थापित संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ का प्रमुख है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने एक व्यक्ति के अपहरण के आरोप में सिंह और उसके समर्थकों पर मामला दर्ज किया था।हथियार लिए सैकड़ों समर्थक अमृतसर के अजनाला में थाने में एकत्रित हो गए। पुलिस ने अजनाला थाने की ओर मार्च ले जाने दिया।

चंडीगढ़ः खालिस्तान से सहानुभूति रखने वाले अमृतपाल सिंह के समर्थकों की बृहस्पतिवार को पंजाब के अमृतसर जिले में पुलिस से झड़प हुई और वे अपने एक साथी की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए पुलिस परिसर में घुस गए। पुलिस ने एक व्यक्ति के अपहरण के आरोप में सिंह और उसके समर्थकों पर मामला दर्ज किया था।

ऐसा बताया जाता है कि अमृतपाल सिंह ने हाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देते हुए कहा था कि उनका भी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जैसा हश्र होगा। दुबई से लौटा अमृतपाल सिंह अभिनेता और कार्यकर्ता दीप सिद्धू द्वारा स्थापित संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ का प्रमुख है। सिद्धू की पिछले साल फरवरी में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी।

सिंह की अगुवाई में तलवार और अन्य हथियार लिए सैकड़ों समर्थक अमृतसर के अजनाला में थाने में एकत्रित हो गए। अजनाला पहुंचने से पहले उन्होंने कपूरथला जिले में धिलवान ‘टॉल प्लाजा’ पर बीच सड़क पर प्रदर्शन किया। उन्हें अमृतसर की ओर जाने से पुलिस ने रोका था। बाद में पुलिस ने उन्हें अजनाला थाने की ओर मार्च ले जाने दिया।

उनके प्रदर्शन के चलते अमृतसर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए जाम लग गया। बाद में अजनाला बस स्टैंड पर अवरोधक लगाकर पुलिस ने सिंह और उसके समर्थकों को रोका । लकिन वे अवरोधक हटाकर जबर्दस्ती थाने में घुस गये और पुलिस के साथ हाथापाई करने लगे।

उन्होंने सिंह और उसके समर्थकों के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी रद्द करने की मांग की और इस जगह पर अनिश्चितकाल तक अपना प्रदर्शन जारी रखने की धमकी भी दी । पुलिस परिसर में प्रदर्शनकारियों के धरना देने पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया गया। स्वयंभू उपदेशक सिंह और उसके समर्थकों के खिलाफ रूपनगर जिले के चमकौर साहिब के निवासी वरिंदर सिंह के कथित अपहरण और उससे मारपीट के लिए मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपंजाबअमित शाहइंदिरा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए