लाइव न्यूज़ :

Khagaria Crime News: ट्रैक्टर से टकरा कर एसयूवी वाहन खड्ड में पलटा, तीन बच्चों सहित आठ लोगों की मौत और तीन घायल, बारातियों की कार और ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 18, 2024 13:02 IST

Khagaria Crime News: सोमवार की सुबह पांच बज कर करीब पंद्रह मिनट पर पसराहा थाना पुलिस को सूचना मिली कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर एक पेट्रोल पंप से लगभग 200 मीटर दूर सड़क दुर्घटना हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देपदाधिकारियों को सूचित कर पसराहा थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुँची।हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।पुलिस की मदद से खगड़िया सदर अस्पताल भेजा गया।

Khagaria Crime News:बिहार के खगड़िया जिले में सोमवार को सुबह एक ट्रैक्टर के साथ टक्कर के बाद एक एसयूवी वाहन के सड़क के किनारे खड्ड में पलट गया जिससे उस पर सवार तीन बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य व्यक्ति घायल हो गए। खगड़िया जिला पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पसराहा थाना क्षेत्र में दो वाहनों की टक्कर में आठ लोगों की जान चली गई और तीन व्यक्ति घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है। सोमवार की सुबह पांच बज कर करीब पंद्रह मिनट पर पसराहा थाना पुलिस को सूचना मिली कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर एक पेट्रोल पंप से लगभग 200 मीटर दूर सड़क दुर्घटना हुई है। वरिष्ठ पदाधिकारियों को सूचित कर पसराहा थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुँची।

घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान पता चला कि चार पहिया एसयूवी वाहन एवं सीमेंट की बोरियों से लदे एक ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई और फिर एसयूवी वाहन सड़क के किनारे एक गड्ढे में पलट गया। हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। चार अन्य घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए पुलिस की मदद से खगड़िया सदर अस्पताल भेजा गया।

वहां इलाज के दौरान एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि तीनों घायलों को बेहतर ईलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों एवं घायल व्यक्तियों ने बताया कि एसयूवी वाहन में सवार सभी लोग एक बारात में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे।

घटनास्थल पर गोगरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा पसराहा थानाध्यक्ष मौजूद हैं। मृतकों के नाम गौतम कुमार (10), मोनू कुमार (11), दिलखुश कुमार (12), अमन कुमार (19), बंटी कुमार (22), अंशु कुमार (22), पालेश्वर ठाकुर (58) और प्रकाश सिंह (59) हैं । सभी मृतक खगड़िया जिला के परबत्ता और भरतखंड थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनासड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने