लाइव न्यूज़ :

Kerala: पत्नी के लिव-इन पार्टनर ने किया पति का कत्ल, संपत्ति विवाद बनी वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2025 14:52 IST

Kerala: पड़ोसियों ने श्यामसुंदर को निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया, लेकिन शनिवार तड़के उसकी मौत हो गई।

Open in App

Kerala: दक्षिण केरल में कोल्लम जिले के नादुवथूर में एक व्यक्ति की उसकी पत्नी के सहजीवन साथी (लिव-इन पार्टनर) ने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान नादुवथूर के कुझिक्कट्टू जंक्शन के श्यामसुंदर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी धनेश (37) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, श्यामसुंदर की पत्नी और बच्चा पिछले चार वर्षों से धनेश के साथ रह रहे थे और दोनों (श्यामसुंदर और धनेश) के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे श्यामसुंदर ने आरोप लगाया कि धनेश अपनी पत्नी और बच्चे की मदद से उनकी संपत्ति हड़पने की कोशिश कर रहा है, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया।

पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर धनेश को वापस भेज दिया। प्राथमिकी के अनुसार, रात करीब 11:50 बजे धनेश कथित तौर पर वापस लौटा और एक अन्य विवाद के दौरान उसने श्यामसुंदर पर हथियार से वार किया। पड़ोसियों ने श्यामसुंदर को निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया, लेकिन शनिवार तड़के उसकी मौत हो गई।

पुथूर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 332(ए) (घर में जबरन प्रवेश) और 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि धनेश को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 

टॅग्स :केरलKerala Policeहत्याक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?