लाइव न्यूज़ :

युवक को बंधक बना भीड़ ने ली सेल्फी फिर पीट-पीटकर की हत्या, कसूर- सिर्फ मिटाई थी पेट की भूख

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 23, 2018 14:32 IST

केरल मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 23 फरवरी;  केरल के पलक्कड़ जिले में एक अदिवासी शख्स को बेहरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया है। आदिवासी युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि वह एक किलो चावल चुराने गया था। चावल चोरी करते वक्त कुछ लोगों ने देख लिया फिर भीड़ ने युवक को बंधक बनाकार पीटा और उसकी जान ले ली। सबसे हैरानी वाली बात तो यह है कि युवक को जब लोग पीट रहे थे तो उसे बचाने की बजाय लोग उसके साथ सेल्फी ले रहे थे। 

केरल पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की छान-बीन कर रहे हैं। एनडीटीवी के मुताबिक 27  वर्षीय मधु कडुकुमन्ना के आदिवासी क्षेत्र का रहने वाला था। पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली उसे फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन सरकारी ट्राइबल स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल जाते वक्त रास्ते में ही मधु कडुकुमन्ना की मौत हो गई। मौत पुलिस जीप में हुई थी। 

मधु कडुकुमन्ना की पिटाई वाली तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आई है। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है मौजूद लोग पीड़ित के साथ सेल्फी ले रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर गुरुवार 22 फरवरी को शाम 6.30 बजे उसे पुलिस को सौंपा। इससे पहले उसे डंडों से बहुत बेहरहमी से पीटा गया था।

इस मामले पर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने फेसबुक पोस्ट लिखकर इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने लिखा, यह घटना बेहद निंदनीय है। मैंने राज्य पुलिस प्रमुख से इस मामले में सख्त कार्रवाई करने को कहा है। यह हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक प्रगृति पर काला निशान है। हम सुनिश्चित करेंगे कि इस तरह की घटनाएं दुबारा न हों।  

टॅग्स :केरलक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला