लाइव न्यूज़ :

केरल: मकान की दीवार पर तीन पुलिसकर्मी कर रहे थे पेशाब, मना करने पर मकान मालिक को जमकर पीटा, निलंबित, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 24, 2022 20:10 IST

शीर्ष अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को हुई घटना के कुछ घंटों बाद तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया, हालांकि, उनके खिलाफ विभागीय जांच फिलहाल लंबित है।

Open in App
ठळक मुद्देतीनों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई भी चलेगी।आरोपी पुलिसकर्मी कोट्टायम जिले के चंगनास्सेरी थाने में तैनात हैं।आरोपी पुलिसकर्मियों ने उसकी पिटाई कर दी जिसमें उसके सिर और हाथ पर चोटें आयी हैं।

तिरुवनंतपुरमः केरल में किलिमनूर में पुलिसकर्मियों ने मकान की दीवार पर पेशाब करने से मना करने पर मकान मालिक की कथित रूप से पिटाई कर दी। घटना में लिप्त तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

राज्य पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को हुई घटना के कुछ घंटों बाद तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया, हालांकि, उनके खिलाफ विभागीय जांच फिलहाल लंबित है। उन्होंने बताया कि विभागीय जांच के अलावा, तीनों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई भी चलेगी क्योंकि उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है।

किलिमनूर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि घटना के वक्त शनिवार दोपहर को ही इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई और आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया था। प्राथमिकी का विवरण साझा करने से इनकार करते हुए अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद थाने से ही ज़मानत दे दी गई थी।

हालांकि, पीड़ित ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की, बयान दर्ज करने जैसी विभिन्न प्रक्रियाओं में देरी की और बार-बार मामले में समझौता कराने का प्रयास किया। पीड़ित के मुताबिक, आरोपी पुलिसकर्मी कोट्टायम जिले के चंगनास्सेरी थाने में तैनात हैं और वह पुलिस संगठन की एक बैठक में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे, उसी दौरान यह घटना हुई।

शिकायतकर्ता ने एक टीवी चैनल से कहा कि आरोपी उसके घर की दीवार पर पेशाब कर रहे थे जिसपर उसने आपत्ति जताई, लेकिन आरोपी पुलिसकर्मियों ने उसकी पिटाई कर दी जिसमें उसके सिर और हाथ पर चोटें आयी हैं।

शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके बाद वह एक गाड़ी में चले गए और उसने उनका पीछा किया तथा वाहन की चाबी निकाल ली। उसने दावा किया कि इसके बाद आरोपियों ने उसे पीटा और चाबी वापस ली। व्यक्ति का आरोप है कि उसे बार-बार कॉल करके कहा जा रहा है कि मामले में समझौता कर ले।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम