लाइव न्यूज़ :

मासूम चेहरे के पीछे खूनी खेल: केरल की साइनाइड किलर ने 14 साल में परिवार के 6 लोगों की हत्या की, लड़कियों से नफरत बनी वजह

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 9, 2019 17:10 IST

केरल में छह मौतों की मिस्ट्री में चौंकाने वाले खुलासे। पुलिस का दावा है कि मुख्य आरोपी जॉली ने पूछताछ में छह लोगों की हत्या की बात कबूली है।

Open in App
ठळक मुद्देमामले की जांच कर रही एसआईटी ने इस बात का भी खुलासा किया है कि जॉली को लड़कियों से नफरत थी। जॉली के पति की मौत 2011 में साइनाइड वाला खाना खाने से हुई थी।

केरल के कोझिकोड में पिछले 14 साल में एक ही परिवार के 6 लोगों के मौत के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। केरल सीरियल किलर की मुख्य आरोपी जॉली परिवार के कुछ और लोगों को मारने वाली थी। जॉली पर पहले से ही अपने ही परिवार के 6 लोगों के हत्या का केस दर्ज है। फिर से वह परिवार के दो बच्चों को मारने की प्लानिंग कर रही थी। जांच कर रही एसआईटी ने कहा है कि वह दो बच्चों को भी वैसे ही मारने वाली थी, जैसे परिवार के बाकी सदस्यों को खाने में सायनाइड खिलाकर मारती थी। एसआईटी ने जॉली का बयान दर्ज करने के बाद मामले के बारे में बताया है। 

मामले की जांच कर रही एसआईटी ने इस बात का भी खुलासा किया है कि जॉली को लड़कियों से नफरत थी। जॉली की नफरत इस कदर थी कि उसने अपने पति की बहन की दो साल की बेटी को भी जहर देकर मारने की कोशिश की थी। 

जॉली को पुलिस ने पांच अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही दो और आरोपियों को भी केरल सीरियल किलर मामले में गिरफ्तार किया गया था। जॉली के अलावा गिरफ्तार किए गए दो अन्य आरोपियों एमएस मैथ्यू और प्राजी कुमार पर जॉली को सायनाइड लाकर देने का आरोप है। 

पुलिस ने उसे पहले उसके पति रॉय थॉमस की मौत के मामले में पूछताछ कर रही है। जॉली के पति की मौत 2011 में साइनाइड वाला खाना खाने से हुई थी। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये पूरा मामला 2002 से चल रहा है। जब जॉली के ससुराल वाले अन्नाममा थॉमस और टॉम थॉमस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। 

पुलिस ने दावा किया है कि 14 सालों में जॉली ने सभी छह लोगों को साइनाइड देकर मौत के घाट उतारा है। पुलिस ने दावा किया है कि जॉली ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। 

- रॉय थॉमस (जॉली के पति)  की मां की हत्या जॉली ने 2002 में की। - रॉय थॉमस के पिता टॉम थॉमस की हत्या जॉली ने 2008 में की। -चाचा मैथ्यू मंचडी की साल 2014 में हत्या हुई। - भतीजी अल्फाइन की साल 2014 में हत्या हुई। - चचेरे भाई शाजू की पत्नी की हत्या साल 2016 में हुई। 

घरवाले इन सभी मौतों को प्राकृतिक मौत मान रहे थे। लेकिन उन्हें जॉली पर शक तब हुआ जब रॉय थॉमस (जॉली के पति) की मौत के बाद वह उनकी प्रॉपर्टी पर कब्जा करने की कोशिश में थी।

टॅग्स :केरलहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज