लाइव न्यूज़ :

केरल की खबर: गलती से शराब समझकर सैनेटाइजर पीने से कैदी की मौत

By भाषा | Updated: March 26, 2020 20:40 IST

जेल अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘‘हमें संदेह है कि वह बोतल में भरा सैनेटाइजर पी गया जो राज्य सरकार के निर्देशानुसार जेल परिसर में (कैदियों द्वारा) बनाये जाता है।’’ अधिकारियों ने कहा कि वह मंगलवार रात को सामान्य था लेकिन अगली सुबह 10:30 बजे के करीब बेहोश हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देजेल अधिकारियों ने बताया कि 18 फरवरी से रिमांड कैदी के तौर पर यहां जेल में बंद रमनकुट्टी को मंगलवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जेल अधिकारी हाथों को संक्रमण मुक्त करने के लिए सैनेटाइजर के तौर पर मुख्य रूप से आइसोप्रोपाइल अल्कोहल का इस्तेमाल करते हैं।

पलक्कड़ः गलती से शराब समझकर कथित तौर पर सैनेटाइजर पीने वाले एक कैदी की यहां जिला अस्पताल में मौत हो गयी। जेल अधिकारियों ने बताया कि 18 फरवरी से रिमांड कैदी के तौर पर यहां जेल में बंद रमनकुट्टी को मंगलवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वह जेल में बेहोश हो गया था। एक वरिष्ठ जेल अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘‘हमें संदेह है कि वह बोतल में भरा सैनेटाइजर पी गया जो राज्य सरकार के निर्देशानुसार जेल परिसर में (कैदियों द्वारा) बनाये जाता है।’’ अधिकारियों ने कहा कि वह मंगलवार रात को सामान्य था लेकिन अगली सुबह 10:30 बजे के करीब बेहोश हो गया।

जेल अधिकारी हाथों को संक्रमण मुक्त करने के लिए सैनेटाइजर के तौर पर मुख्य रूप से आइसोप्रोपाइल अल्कोहल का इस्तेमाल करते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम के बाद ही उसकी मौत का वास्तविक कारण पता चलेगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलजेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा