लाइव न्यूज़ :

64 लोग ने किया यौन शोषण, 16 साल की उम्र से कई बार रेप?, कोच, साथी एथलीट और सहपाठियों ने किया घिनौना हरकत!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 11, 2025 16:12 IST

Kerala Police: पथानामथिट्टा बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने कहा कि हो सकता है कि पथानामथिट्टा जिले के बाहर के व्यक्ति भी इस मामले में शामिल रहे हों।

Open in App
ठळक मुद्देघटनाओं में 64 लोगों के शामिल होने का संदेह है।एक अन्य व्यक्ति पहले ही एक अलग मामले में जेल में है।बयान दर्ज करने और अधिक जानकारी जुटाने की प्रक्रिया में हैं। 

पथानामथिट्टाः दलित समुदाय की एक लड़की से विभिन्न स्थानों पर बलात्कार करने के आरोप में नौ और लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पथानामथिट्टा जिले के दो थानों में पांच प्राथमिकी दर्ज करने के बाद शुक्रवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारियां 18 वर्षीय लड़की के बयान के आधार पर की गईं, जिसने आरोप लगाया कि 16 साल की उम्र से उससे कई बार बलात्कार किया गया। लड़की एथलीट है।

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस को ऐसे सबूत मिले हैं जिनसे पता चलता है कि लड़की के साथ उसके कोच, साथी एथलीट और सहपाठियों सहित कई लोगों द्वारा बलात्कार किया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लड़की के बयान के अनुसार, उसने संदिग्धों से बातचीत करने के लिए अपने पिता के मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया था।

उन्होंने बताया कि फोन के विवरण और लड़की के पास मौजूद डायरी से मिली जानकारी की पुष्टि करके 40 लोगों की पहचान की गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में 64 लोगों के शामिल होने का संदेह है और पथानामथिट्टा के विभिन्न थानों में प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं।

पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि ये घटनाएं उस समय हुईं जब लड़की नाबालिग थी, इसलिए आरोपियों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराएं भी लगाई जाएंगी।

पथानामथिट्टा बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने कहा कि हो सकता है कि पथानामथिट्टा जिले के बाहर के व्यक्ति भी इस मामले में शामिल रहे हों। सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष के अनुसार, लड़की 13 साल की उम्र से ही बलात्कार की शिकार हुई। उन्होंने एक समाचार चैनल को बताया कि लड़की को गहन परामर्श के लिए मनोवैज्ञानिक के पास भेजा गया।

सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष ने यह भी बताया कि लड़की के पिता के फोन में कई संदिग्ध आरोपियों के फोन नंबर पाए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बलात्कार की घटना के संबंध में कुल पांच प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। उन्होंने कहा कि मामले में और भी प्राथमिकी दर्ज की जाएंगी तथा और गिरफ्तारियां होंगी। पुलिस के अनुसार, यह मामला बाल कल्याण समिति द्वारा की गई काउंसलिंग के दौरान सामने आया।

दरअसल, लड़की के शिक्षकों ने उसके व्यवहार में आए बदलावों के बारे में समिति को बताया था। समिति ने बाद में पुलिस को सूचित किया, जिसने जांच शुरू की। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए पथानामथिट्टा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है। मामले में विस्तृत जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलPoliceगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम