लाइव न्यूज़ :

केरल: 4 साल पुराना नन रेपकांड, पुलिस ने कहा- पूरी तरह आश्वस्त होने के बाद ही होगी कार्रवाई

By भाषा | Updated: July 14, 2018 16:08 IST

पुलिस का कहना है कि चार वर्ष पहले हुई घटना में पुलिस महज संदेह के आधार पर कार्रवाई नहीं कर सकती। उन्होंने कहा-हम अपनी तरफ से पूरा प्रयास कर रहे हैं।

Open in App

कोट्टायम (केरल), 14 जुलाई: रोमन कैथोलिक गिरिजाघर में एक बिशप द्वारा नन से कथित तौर पर बलात्कार करने की घटना की जांच कर रही टीम ‘‘ पूरी तरह से आश्वस्त होने के बाद ’’ ही कार्रवाई करेगी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले में मुख्य साक्ष्य के तौर पर पीड़िता का मोबाइल फोन अभी तक बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच करने वाली टीम तभी अगला कदम उठाती अगर उन्हें मामले में जालंधर के बिशप फ्रैंको मुलाक्कल के खिलाफ ‘‘ पूरी तरह विश्वसनीय बयान ’’ मिले होते। कोट्टायम के जिला पुलिस प्रमुख हरिशंकर ने कहा कि जांच के लिए टीम अगले हफ्ते जालंधर जाएगी।

गुप्तांग काटकर गैंग में करता था शामिल, गिरफ्तार किन्नर ने बताया ऐसे फंसाता था लोगों को जाल में

शंकर ने पीटीआई से कहा कि चार वर्ष पहले हुई घटना में पुलिस महज संदेह के आधार पर कार्रवाई नहीं कर सकती। उन्होंने कहा , ‘‘ पूरी तरह आश्वस्त होने के बाद ही वे कार्रवाई करेंगे ... हम अपनी तरफ से पूरा प्रयास कर रहे हैं (साक्ष्य जुटाने के लिए) । ’’

शंकर ने कहा कि आरोपी के खिलाफ साक्ष्य का स्रोत नन का मोबाइल फोन अब तक नहीं मिला है। उन्होंने कहा , ‘‘ अगर हमें मोबाइल फोन मिल जाता है तो संदेश मिटा दिए जाने के बावजूद हम किसी भी तरह का डेटा हासिल करने में सक्षम होंगे। ’’

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने