लाइव न्यूज़ :

एक दिन बाद होने वाली थी बेटी की शादी, पिता ने इस वजह से की बेहरहमी से हत्या

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 23, 2018 00:19 IST

घटना केरल के मलप्पपुरम जिले का है। लड़की की शादी 23 मार्च सेना में कार्यरत एक लड़के से घरवालों की मर्जी से होने वाली थी।

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 23 मार्च;  केरल के मलप्पपुरम जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने शादी से एक दिन पहले  अपनी बेटी की बेहरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक मामला ऑनर किलिंग का है। स्थानीय लोगों की मानें तो पिता अपनी बेटी के अफेयर से काफी नाराज था। मृतका बेटी का अफेयर दलित लड़के के साथ था। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर जांच कर रही है। घटना 22 मार्च की है। 

चाकुओं से गोदकर की हत्या

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक लड़की की शादी शुक्रवार 23 मार्च को होने वाली थी। लड़की की शादी सेना में कार्यरत उसी दलित लड़के से हो रही थी, जिससे उसका अफेयर था। पिता पहले तो इस रिश्ते पर गुस्से में हामी भर दी थी। गुरुवार को जब पिता और बेटी में इसी बात को लेकर अनबन हुई तो लड़की पिता से बचने के लिए पड़ोसियों के घर में जाकर छिप गई। पिता ने बेटी का पीछा किया और घर में रखे चाकू निकालकर गोदकर हत्या कर दी। 

यह भी पढ़ें- केंद्रीय गृह मंत्रालय का खुलासा इन वजहों से बीते 6 सालों में 700 जवानों ने की आत्महत्या

हत्या के वक्त नशे में था पिता 

आनन-फानन में लड़की को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिता ने उस वक्त काफी ज्यादा शराब पी थी और वह नशे में था। पुलिस ने साफ किया है कि पिता ने  हत्या की कोई प्लानिंग नहीं की थी। ये एक्शन का रिएक्श था। फिलहाल पुलिस इस मामले को ऑनर किलिंग का नाम नहीं दे रही है। लेकिन स्थानीय लोगों के मुताबिक पिता बेटी की शादी से खुश नहीं था, इसलिए उसने ऐसा कदम उठाया है। 

दलित प्रेमी का कोई बयान नहीं आया 

दलित प्रेमी का अभी इस मामले में कोई बयान नहीं आया है। दलित लड़के और मृतका के बीत उस वक्त से प्यार पनपा जब लड़के की मां का इलाज अस्पताल में चल रहा था और लड़की वहां लैब टेक्नीशन के तौर पर काम करती थी। इलाज के सिलसिले में लड़का का रोजाना अस्पताल आना-जाना होता था, तभी से दोनों के बीच प्रेम संबंध है।  

टॅग्स :केरलऑनर किलिंगहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला