लाइव न्यूज़ :

केरल: कोच्चि में बिहारी श्रमिक ने 5 साल की बच्ची के साथ रेप करके हत्या की, लोगों में भयंकर आक्रोश, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 30, 2023 13:47 IST

केरल के कोच्ची शहर में एक बिहारी श्रमिक द्वारा 5 साल की मासूम के साथ रेप और हत्या की वारदात को अंजाम देने से लोगों में भारी आक्रोश है।

Open in App
ठळक मुद्देकोच्ची में एक बिहारी श्रमिक ने 5 साल की मासूम के साथ रेप और हत्या की वारदात को दिया अंजामघटना के बाद लोगों में भारी गुस्सा, आरोपी बिहारी श्रमिक के लिए की फांसी की मांग लोगों ने कहा कि अगर सरकार ऐसा नहीं कर सकती तो वह आरोपी को जनता के हवाले कर दे

कोच्चि: केरल के कोच्ची शहर में एक 5 साल की मासूम के साथ रेप और हत्या की वारदात से सारे शहर में भारी आक्रोश है। सैकड़ों स्थानीय लोगों ने रविवार को घटना के विरोध मेंउस स्कूल में पहुंचे, जहां उसका शव रखा था। लोगों ने मृतका को श्रद्धांजलि देने के साथ घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की। गुस्से से नाराज लोगों ने आरोपी के खिलाफ फांसी की मांग करते हुए कहा कि इस तरह की घटना के लिए कोई रहम न बरती जाए।

खबरों के अनुसार 5 साल की बच्ची के साथ बीते शुक्रवार को बिहार के श्रमिक ने इस दुर्दांत अपराध को अंजाम दिया है। आरोप है कि बिहारी श्रमिक ने अलुवा इलाके में कथित तौर पर बच्ची का अपहरण किया और फिर उसके साथ क्रूरतापूर्वक रेप करके हत्या कर दी। आरोपी भी उसी इमारत में रहता था, जहां बच्ची का परिवार रहता था। मृतका का शव घटना के अगले दिन शनिवार को घर के पास स्थित बाजार के पीछे एक दलदली इलाके से बरामद किया गया।

पुलिस ने पीड़िका का शव बोरे से बरामद करने के बाद कहा कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन चूकि वो नशे की हालत में था। इस कारण अभी कर उससे पूछताछ नहीं की जा सकी।

इस घटना से व्यथित मृतका के परिजनों और पीड़िता के साथ खेलने वाले साथियों ने कहा कि सरकार आरोपी को जेल में रखने की बजाय उसे सीधे फांसी पर लटका दे। उनका कहना है कि आरोपी को भी उसे उसी तरह मारा जाए जैसे उसने उनकी बच्ची को मारा है और अगर सरकार ऐसा नहीं कर सकती तो वह आरोपी को जनता के हवाले कर दे।

इस संबंध में कांग्रेस विधायक अनवर सदाथ ने कहा कि वह चाहते हैं कि सरकार और पुलिस यह सुनिश्चित करे कि आरोपी को इस जघन्य अपराध के लिए कम से कम मौत की सजा मिले। उन्होंने कहा, "जनता के प्रतिनिधि के रूप में और एक पिता के तौर पर मैं यही चाहता हूं कि आरोपी को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए। इसके लिए मैंने कल ही केरल के मुख्यमंत्री विजयन से बात की और उनसे अनुरोध किया कि घटना की जांच जल्द से जल्द पूरी की जाए।"

उन्होंने कहा, "घटना के बाद से कोच्ची में हर जगह डर का माहौल बना हुआ है। इसलिए सरकार और पुलिस यह तय करे कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों और उन्हें अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।"

केरल पुलिस ने भी शनिवार को अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल से पीड़िता के परिवार से माफी मांगते हुए कहा था कि बच्चे को उसके माता-पिता से मिलाने के उनका प्रयास बेकार रहा और वो बच्ची को बचा नहीं पाये।

टॅग्स :रेपहत्यामर्डर मिस्ट्रीकेरलक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास