लाइव न्यूज़ :

ब्रेकअप पर भड़की गर्लफ्रेंड ने युवक पर फेंका तेजाब, सोशल मीडिया के जरिए हुई थी दोनों की मुलाकात

By विनीत कुमार | Updated: November 21, 2021 12:37 IST

केरल के इडुक्की में युवक पर एसिड अटैक करने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला दो बच्चों की मां है। युवक से उसकी मुलाकात सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के इडुक्की जिले की घटना, दो बच्चों की मां ने युवक पर फेंका तेजाब।महिला को शनिवार को गिरफ्तार किया गया, वह घटना के बाद से फरार थी।महिला के दो बच्चों की मां होने की जानकारी मिलने के बाद युवक ने संबंध तोड़ दिया था, इससे नाराज थी महिला।

इडुक्की: केरल के इडुक्की जिले में एडिमाली के करीब इरुमपुपालम में एक युवक पर एसिड अटैक (Acid attack) के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। तेजाब फेंकने की इस घटना में युवक की एक आंख की रोशनी चली गई। एडिमाली के एसएचओ सुधीर के. ने बताया कि घटना मंगलवार की है। घटना के बाद महिला फरार थी और उसे शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

ऑनलाइन हुई थी दोस्ती

पुलिस के मुताबिक एसिड अटैक का शिकार 27 सालका अरुण कुमार हुआ। वह तिरुवनंतपुरम के पूजाप्पुरा का रहने वाला है। उसकी 35 साल की शीबा संतोष नाम की महिला के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई थी। बाद में दोनों में रिश्ता बन गया।

शीबा शादी-शुदा है और दो बच्चों की मां है। वह बाद में 'होम नर्स' के तौर पर शीबा तिरुवनंतपुरम शिफ्ट हो गई और युवक के साथ रहने की योजना बनाने लगी। हालांकि अरुण को जब ये पता चला कि शीबा दो बच्चों की मां है तो उसने कदम पीछे खींच लिए। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। बाद में महिला ने बातचीत के लिए युवक को एडिमाली बुलाया। .युवर मंगलवार को अपने दोस्तों के साथ मंगलवार को वहां पहुंचा।

ब्रेकअप से नाराज महिला ने फेंका तेजाब

महिला इस मुलाकात के दौरान बार-बार युवक को उसके साथ रहने के लिए राजी करने की कोशिश करने लगी। रिपोर्ट के अनुसार अरुण ने जब मना किया तो महिला ने उस पर तेजाब फेंक दिया। ऐसी भी बात सामने आई है कि महिला ने 2 लाख रुपये भी मांगे थे।

घटना के बाद महिला फरार थी और अपने पति के परिवार के साथ पूमामकंदम में रहने लगी थी, जहां से पुलिस ने उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

घटना के बाद अरुण को तत्काल उसके दोस्त करीब के अस्पताल ले गए थे, जहां से उसे तिरुवनंतपुरम शिफ्ट किया गया। अरुण की जहां एक आंख खराब हो गई वहीं तेजाब के छींटे से महिला के हाथ और चेहर भी कुछ हद तक जल गए हैं।

टॅग्स :केरलक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम