लाइव न्यूज़ :

केरल में 'मानव बलि' का सनसनीखेज मामला, दो महिलाओं की हत्या के मामले में एक दंपति समेत तीन गिरफ्तार

By विनीत कुमार | Updated: October 11, 2022 14:32 IST

केरल में बलि के नाम पर दो महिलाओं की कथित तौर पर हत्या का मामला सामने आया है। कोच्चि और कलाडी से दो महिलाएं पिछले कुछ दिनों से लापता थीं। अब ये बात सामने आ रही है इनकी कथित तौर पर हत्या की जा चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के कोच्चि में एक केस की जांच में 'मानव बलि' को अंजाम दिए जाने का खुलासा।कोच्चि और कलाडी से दो महिलाएं पिछले कुछ दिनों से लापता थीं।एक दंपति पर हत्या का आरोप, घर के परिसर में ही दफनाया गया दोनों महिलाओं का शव।

कोच्चि: केरल के कोच्चि में एक गुमशुदगी केस की जांच के दौरान पुलिस के सामने कथित तौर पर दो लोगों की बलि के नाम पर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल कोच्चि और कलाडी से दो महिलाएं पिछले कुछ दिनों से लापता थीं, जिनकी कथित तौर पर हत्या की जा चुकी है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार कोच्चि पुलिस की प्रारंभिक जांच में ये बात सामने आई है कि पेरुम्बवूर के एक 'एजेंट' ने वित्तीय लाभ हासिल करने के लिए 'अनुष्ठान' के एक हिस्से के रूप में इन हत्याओं को अंजाम देने के लिए पठानमथिट्टा में एक कपल के साथ साजिश रची थी। हत्याएं दो अलग-अलग समय में पठानमथिट्टा के एलानथूर में इसी दंपति के घर पर की गईं।

मामले में आरोपियों की पहचान पेरुंबवूर निवासी शफी उर्फ ​​राशिद और एलंथूर के भगवल सिंह और उसकी पत्नी लैला के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच के अनुसार शफी ने दंपति को यह विश्वास दिलाया था कि इन कर्मकांड और हत्याओं से उन्हें आर्थिक लाभ होगा। 

आरोपियों के बयानों के मुताबिक पीड़ित महिलाओं की हत्या के बाद उनके शवों को दंपति के घर के परिसर में ही दफना दिया गया था। पुलिस ने शवों की तलाश के लिए बताए स्थान की खुदाई शुरू कर दी है। आशंका है कि कोच्चि के एलमकुलम की पद्मम (52) और कलाडी की रहने वाली रोजली (53) की हत्या की गई है। इन दोनों को वित्तीय लाभ मिलने का वादा करते हुए अपराध के स्थान पर ले जाया गया था।

टॅग्स :केरलहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला