लाइव न्यूज़ :

केरल हाईकोर्ट ने 14 साल की नाबालिग रेप पीड़िता को दी गर्भ गिराने की अनुमति, 24 सप्ताह के गर्भ से है नाबालिग

By भाषा | Updated: April 7, 2020 05:30 IST

केरल उच्च न्यायालय ने 14 साल की एक बलात्कार पीड़िता के 24 सप्ताह के गर्भ को चिकित्सीय रूप से गिराने की अनुमति दे दी है। पीड़िता के पिता ने याचिका दायर कर अपनी पुत्री का गर्भ गिराने की अनुमति प्रदान करने का अदालत से आग्रह किया था।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल उच्च न्यायालय ने 14 साल की एक बलात्कार पीड़िता के 24 सप्ताह के गर्भ को चिकित्सीय रूप से गिराने की अनुमति दे दी है।केरल की रहने वाली 14 साल की पीड़िता को अगवा कर आरोपी ने उसके साथ दरिंदगी की थी। घटना के बाद लापता पीड़िता पांच महीने बाद मिली थी।

कोच्चि। केरल उच्च न्यायालय ने 14 साल की एक बलात्कार पीड़िता के 24 सप्ताह के गर्भ को चिकित्सीय रूप से गिराने की अनुमति दे दी है। पीड़िता के पिता ने याचिका दायर कर अपनी पुत्री का गर्भ गिराने की अनुमति प्रदान करने का अदालत से आग्रह किया था। न्यायमूर्ति ए के जयशंकरन नांबियार और न्यायमूर्ति शाजी पी चाली की खंडपीठ ने मेडिकल बोर्ड की सिफारिशों पर विचार करने के बाद याचिका को स्वीकार कर लिया।

मेडिकल बोर्ड ने सिफारिश की थी कि गर्भ जारी रहने से पीड़िता के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को खतरा होगा। अदालत ने मेडिकल बोर्ड के अध्यक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विमर्श कर आदेश जारी किया। लगभग पांच महीने पहले किशोरी अपने घर से लापता हो गई थी। पुलिस ने बलात्कार के आरोप में 28 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रेप और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया था।

केरल की रहने वाली 14 साल की पीड़िता को अगवा कर आरोपी ने उसके साथ दरिंदगी की थी। घटना के बाद लापता पीड़िता पांच महीने बाद मिली थी। वह 24 सप्ताह के गर्भ से है। पीड़िता के पिता ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर गर्भपात कराने की अनुमति मांगी थी। याचिका दायर करने के वक्त पीड़िता 20 सप्ताह के गर्भ से थी। इससे पहले पिछले साल जुलाई महीने में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भी 13 साल की नाबालिग रेप पीड़िता को 26 सप्ताह का गर्भ गिराने की अनुमति दी थी। बॉम्बे हाईकोर्ट भी 2018 में एक रेप पीड़िता को गर्भपात कराने की अनुमति दे चुका है।

टॅग्स :रेपहाई कोर्टगर्भपात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

क्राइम अलर्टअगस्त से दिसंबर 2024 के बीच 4 बार यौन उत्पीड़न?, 8 रेप और 2 धोखाधड़ी-जालसाजी केस, अब तक 10 मामले ?, भोंदू बाबा अशोक खरात पर एक्शन

क्राइम अलर्टMaharashtra: खुद को भगवान बताकर महिला से किया रेप, पालघर से गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी