लाइव न्यूज़ :

मोबाइल और पर्स चुराने के आरोप में शख्स की पिटाई, जलाया निजी अंग, पांच ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार

By एएनआई | Updated: December 17, 2019 14:11 IST

पुलिस ने आरोपियों को वीडियो के आधार पर पकड़ा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या की गईपांच ऑटो ड्राइवरों पर घटना को अंजाम देने का आरोप, मोबाइल और पर्स चुराने के आरोप में पिटाई

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में कथित तौर पर पांच ऑटो चालकों द्वारा एक मानसिक रूप से बीमार शख्स की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। साथ ही आरोप है कि शख्स के निजी अंगों को गर्म धारदार हथियार से जला दिया गया।

पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की पहचान राजेश (30) के रूप में की है। पीड़ित के निजी अंग गंभीर रूप से जल जाने के कारण सोमवार (16 दिसंबर) को उसकी मौत हो गई। तिरुवल्लम पुलिस ने पांचों ऑटो चालकों को गिरफ्तार कर लिया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि राजेश मूल रूप से पापनचानी के पास तिरुवल्लम इलाके का रहने वाला था। पांच ऑटो चालकों ने उस पर थंपनूर सेन्ट्रल बस स्टैंड पर सो रहे मल्लपपुरम के एक शख्स से उसका पर्स और मोबाइल चुराने का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया। 

इन ऑटो चालकों ने राजेश को चोरी के शक में इतना पीटा कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तिरुवल्लम पुलिस ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति के निजी अंग 40 फीसदी तक जल चुके थे।  

पुलिस ने कहा, 'पीड़ित के निजी अंगों पर जलने के निशान पाए गए हैं जिसके कारण उसकी मृत्यु हुई होगी।'

पुलिस ने आरोपियों को वीडियो के आधार पर पकड़ा। ये वीडियो वान्दिथडम इलाके के चश्मदीदों ने बनाई थी। ये वही इलाका है ऑटो चालकों ने राजेश को पीटा था। पुलिस ने वीडियो के आधार पर नसीर, दिनेश वर्गीश, अरूण, सजन और रोबिनसन  को इस केस के संबंध में गिरफ्तार कर लिया है।

साथ ही सभी गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट के सामने पेश किया गया और उन्हें न्यायिक हिरासत में रिमांड पर ले लिया गया है।

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला