लाइव न्यूज़ :

केरल: नाबालिग बच्ची से रेप-मौत मामले में आरोपी को लोगों ने पीटा, अस्पताल में भर्ती

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 7, 2019 15:56 IST

सी मधु नाम के शख्स पर आरोप है कि उसने 2017 में वालयार में एक नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार किया था। बच्ची की मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के पलक्कड़ जिले के वालयार में एक रेप आरोपी को भीड़ ने पीटा, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सी मधु नाम के शख्स पर आरोप है कि उसने 2017 में वालयार में एक नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार किया था। बच्ची की मौत हो गई थी। 

केरल के पलक्कड़ जिले के वालयार में एक रेप आरोपी को भीड़ ने पीटा, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सी मधु नाम के शख्स पर आरोप है कि उसने 2017 में वालयार में एक नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार किया था। बच्ची की मौत हो गई थी। 

रेप आरोपी के बारे में ताजा अपडेट आना बाकी है। वहीं, केरल से एक नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार किए जाने की एक और खबर आई है। कोट्टायम के कंजिरापल्लि में एक नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार किया गया। पुलिस के मुताबिक, एक शख्स पीने का पानी मांगने के नाम पर घर में घुसा और नाबालिग बच्ची का बलात्कार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर काफी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कंजिरापल्लि में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने शनिवार तड़के गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया जिले के करिम्बुकायम निवासी अरुण सुरेश को पुलिस के विशेष दस्ते ने कंजिरापल्लि जिले के अनाक्कल्लु क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी अनाक्कल्लु में अपने एक दोस्त से पैसे लेकर भागने की तैयारी में था तभी पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। 

साइबर पुलिस ने सुरेश के मोबाइल नंबर का लोकेशन पता कर उसे गिरफ्तार करवाने में मदद की। इस व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को कंजिरापल्लि जिले में 13 साल की नाबालिग लड़की से उसके घर पर कथित तौर पर बलात्कार किया था। 

पुलिस फरार आरोपी को दबोचने की कोशिशों में लगी थी। यह घटना बृहस्पतिवार को तब हुई जब स्कूल से लौटने के बाद लड़की घर पर अकेली थी। 

आरोपी शाम साढे़ चार बजे घर पहुंचा और खुद को लड़की के भाई का दोस्त बताकर पीने के लिए पानी मांगा। उसके बाद उसने जबरन घर में घुसकर आठवीं की छात्रा का बलात्कार किया।

(पीटीआई-भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :रेपगैंगरेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम