लाइव न्यूज़ :

केरल: दक्षिण कोरियाई बैंड के कारण 16 साल की लड़की ने ले ली खुद की जान, मरने से पहले सोसाइड नोट में लिख दी थी मौत की वजह

By आजाद खान | Updated: June 6, 2022 12:46 IST

मामले में पुलिस ने कहा कि लड़की ने सोसाइड नोट में यह भी लिखा है कि उसको और कोई लत नहीं थी।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण कोरियाई बैंड के वीडियो देखने की लत ने एक नाबालिग की जान ले ली है। इस लत के कारण उसकी पढ़ाई खराब हो रही थी और उसके दोस्त भी उससे दूर हो रहे थे। पुलिस को घटनास्थल के पास से एक सोसाइड नोट मिला है।

तिरुवनंतपुरम: केरल के तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़की की आत्महत्या करने की बात सामने आई है। बताया जाता है कि घटना के पास से मिली सोसाइड नोट में 16 वर्षीय लड़की ने लिखा है कि उसके कोई दोस्त नहीं थे और उसे दक्षिण कोरियाई बैंड के वीडियो को देखने की लत लग गई थी। इस कारण वह तनाव में थी और उसने आपनी जान दे दी। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसके वहां से लड़की का सोसाइड नोट मिला था। पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, तिरुवनंतपुरम की रहने वाले मृत नाबालिग ने अपने सोसाइड नोट में लिखा है कि वह क्लास 10वीं तक एक अच्छी और पढ़ाई पर ध्यान देने वाली छात्रा थी। लेकिन 10वीं के बाद जब वह अपनी मां की मोबाइल को चलाने लगी तो उसे दक्षिण कोरियाई बैंड के वीडियो देखने की लत लग गई। इस कारण वह अपने दोस्तों से भी सही से समय नहीं दे पा रही थी और इससे उसकी पढ़ाई पर भी असर पड़ने लगा था। नोट में आगे लिखा हुआ था उसके लत के कारण परीक्षा में कम अंक आने लगे और सही से टाइम नहीं देने के कारण उसके दोस्तों ने भी उससे दोस्ती खत्म कर ली। इसको लेकर नाबालिग बहुत पेरशान थी और वह तनाव में भी थी। 

ऐसे मिली नाबालिग की लाश

मामले में पुलिस को जानकारी दी गई है कि जब मृत नाबालिग को उसके घर वालों ने खाना देने के लिए गए तो वहां अपना दरवाजा नहीं खोली। इस पर घर वालों को शक हुआ और बाद में जब घर वालों ने दरवाजा तोड़ा तो लड़की की लाश कमरे में लटकती हुई मिली थी। पुलिस को मिले सोसाइड नोट में लड़की ने यह भी लिखा है कि उसे और कोई नशा नहीं था। वे केवल इस लत के कारण अपनी जान दे रही है। 

टॅग्स :क्राइमKerala Blastersक्राइम न्यूज हिंदीदक्षिण कोरियाआत्मघाती हमलाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?