लाइव न्यूज़ :

कौशांबी में पत्नी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, निजी अंग में लोहे की छड़ डाला, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 23, 2021 21:00 IST

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पति पर गंभीर आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि जांच में लोहे की छड़ डालने संबंधी आरोप सही नहीं पाए गए हैं। पति पत्नी के आपसी झगड़े का मामला है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों की शादी को करीब बीस साल हो गये है।

कौशांबीः उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक महिला ने अपने पति पर मारपीट करने और निजी अंग में लोहे की छड़ डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि जांच में लोहे की छड़ डालने संबंधी आरोप सही नहीं पाए गए हैं। पीड़िता का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक ने कहा,‘‘ यह पति पत्नी के आपसी झगड़े का मामला है, जांच में लोहे की छड़ डालने की बात सामने नहीं आयी है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों की शादी को करीब बीस साल हो गये है।’’ पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर पति, जेठ व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न तथा अन्य आरोपों पर मामला दर्ज कर लिया है।

मेरठ: प्रेम विवाह के दो साल बाद गांव पहुंचे युवक का साले ने किया कत्ल

उत्तर प्रदेश के किठौर में कथित रूप से झूठी शान के लिए एक युवक ने अपने बहनोई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक के परिजनों ने आरोपी युवक को मौका ए-वारदात पर ही दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार किठौर थाना क्षेत्र के गेसुपुर जनूबी निवासी श्रवण (24) ने करीब दो साल पहले अपनी सहपाठी राधिका से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद श्रवण पत्नी के साथ हापुड़ के पिलखुवा में रह रहा था। आज वह अपने ममेरे भाई विकल के साथ अपने गांव में मकान की टूटी दीवार ठीक करवाने आया था।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान राधिका के परिजनों ने श्रवण को देख लिया। राधिका के भाई कोशिंद्र और उसके साथियों ने श्रवण को घर के नजदीक बीच रास्ते में घेर लिया और उस पर चाकू से हमला किया। इससे पहले कि आरोपी वहां से फरार होते लोगों ने उन्हें दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

गंभीर हालत में श्रवण को परीक्षितगढ़ सीएचसी लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल रेफर कर दिया। मेडिकल लाए जाने पर डॉक्टरों ने श्रवण को मृत घोषित कर दिया। थाना किठौर प्रभारी अरविन्द मोहन शर्मा के अनुसार घटना के संबंध में मृतक की पत्नी ने हमलावर भाई समेत छह लोगों के खिलाफ पति की हत्या की तहरीर थाने में दी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup crime
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?