लाइव न्यूज़ :

2014 में 15 साल की किशोरी को तीन आरोपी बहला-फुसलाकर भगा ले गए थे, 9 वर्ष बाद न्याय, 20-20 साल का कारावास की सजा, 38-38 हजार रुपये का जुर्माना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2023 11:24 IST

कौशांबी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को बताया कि सात जुलाई 2014 को जिले के करारी थाना क्षेत्र में तीनों आरोपी एक नाबालिग (15) को बहला-फुसलाकर भगा ले गए थे और उसके साथ दुष्कर्म किया था।

Open in App
ठळक मुद्दे2014 को करारी थाना में सामूहिक दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया था।20-20 साल के कारावास और 38-38 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। सभी दोषियों को तीन महीने के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी पड़ेगी।

कौशांबीःउत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले की एक अदालत ने एक किशोरी से दुष्कर्म के लगभग नौ साल पुराने मामले में तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए उन्हें 20-20 साल के कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने तीनों दोषियों पर 38-38 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

कौशांबी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को बताया कि सात जुलाई 2014 को जिले के करारी थाना क्षेत्र में तीनों आरोपी एक नाबालिग (15) को बहला-फुसलाकर भगा ले गए थे और उसके साथ दुष्कर्म किया था। उन्होंने बताया कि मामले में किशोरी के पिता ने 14 जुलाई 2014 को करारी थाना में सामूहिक दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया था।

श्रीवास्तव के मुताबिक, अदालत ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद इंदिरा नगर निवासी तीनों आरोपियों-वीरेंद्र, धन्ना पासी और संतोष पासी को सोमवार को दोषी करार देते हुए उन्हें 20-20 साल के कारावास और 38-38 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। श्रीवास्तव ने बताया कि मुआवजे की राशि न अदा करने पर सभी दोषियों को तीन महीने के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी पड़ेगी।

बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की कैद

महराजगंज की एक स्थानीय अदालत ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के जुर्म में एक युवक को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष के वकील विजय नारायण सिंह ने मंगलवार को बताया कि अपर जिला सत्र न्यायाधीश विनय कुमार सिंह ने बेचन केवट नामक व्यक्ति को जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची का अपहरण और बलात्कार करने का दोषी ठहराया।

अदालत ने उसे 10 साल की कैद की सजा सुनायी और उस पर 11 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। अभियोजन पक्ष के अनुसार, बेचन केवट ने 26 सितंबर 2015 को अपने पड़ोसी के घर में घुसकर बच्ची से दुष्कर्म किया था। पीड़िता की मां ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशकोर्टयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?