लाइव न्यूज़ :

बर्तन धोने के लिए ‘हैंडपंप’ पर गई थी 15 वर्षीया नाबालिग, 5 बच्चों के पिता 42 वर्षीय रामकुमार सरोज ने पशु बाड़े में खींचकर किया रेप, किशोरी के चीखने की आवाज सुनकर परिजन भागे...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2026 17:40 IST

Kaushambi: 15 वर्षीया नाबालिग बेटी बर्तन धोने के लिए ‘हैंडपंप’ पर गई थी, तभी पड़ोसी रामकुमार सरोज (42) उसे जबरन अपने पशु बाड़े के अंदर खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता के पिता की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।सीओ ने बताया कि तहरीर के अनुसार किशोरी के चीखने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे।पीड़िता का बयान दर्ज कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया है।

Kaushambi: कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा थानाक्षेत्र में पांच बच्चों के पिता एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने ही गांव की एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने मामले में आज पीड़िता के पिता की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कौशांबी के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) जे पी पांडेय ने बताया कि थानाक्षेत्र के एक व्यक्ति ने आज पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार देर शाम उसकी 15 वर्षीया नाबालिग बेटी बर्तन धोने के लिए ‘हैंडपंप’ पर गई थी, तभी पड़ोसी रामकुमार सरोज (42) उसे जबरन अपने पशु बाड़े के अंदर खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

सीओ ने बताया कि तहरीर के अनुसार किशोरी के चीखने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उनको देखकर आरोपी मौके से भाग गया। पांडेय ने बताया कि परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं तथा पाक्सो अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया। सीओ ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी राजकुमार सरोज को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशरेपrape
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?