लाइव न्यूज़ :

कटिहारः घर में सो रही महिला को बेटी के सामने खींचा, सामूहिक दुष्कर्म के बाद दोनों आंख फोड़ी, दरिंदगी की हदें पार...

By एस पी सिन्हा | Updated: July 13, 2022 14:34 IST

बिहार में कटिहार जिले के अहमदाबाद थाना क्षेत्र के टकरा इंग्लिश गांव का मामला है. कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया.

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता घर में अपनी बेटी के साथ सो रही थी.पीड़िता का पति 6 दिन पहले ही दिल्ली गया था.एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि वारदात की सूचना मिली है.

पटनाः बिहार में कटिहार जिले के अहमदाबाद थाना क्षेत्र के टकरा इंग्लिश गांव से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां अपराधियों ने घर में सो रही महिला को उसकी बेटी के सामने ही खींचकर ले गए और हैवानियत को अंजाम देकर उसकी दोनों आंख फोड़ दिए.

 

वारदात की सूचना पर गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और देर रात उसे अस्पताल ले गए. हालत गंभीर होने के चलते महिला को कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया. पीड़िता घर में अपनी बेटी के साथ सो रही थी.

मंगलवार की देर रात करीब 12 बजे अचानक मोहम्मद शमीम नाम का शख्स उनके पास आया और बाहर निकल कर बैठने के लिए कहा. जब उसने जाने से इनकार कर दिया तो उसे घर से खींचकर बगल के खेत में ले गया. उसके साथ एक-दो लोग और भी मौजूद थे. सभी ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया.

विरोध करने पर आरोपी ने उसका हाथ बांधा और फिर दोनों आंखों को पटसन की संठी से फोड़ दिया. पीड़िता की बेटी ने बताया कि मां को जब बदमाश खींचकर घर से ले जा रहे थे, तब वह मदद के लिए चिल्लाई. लेकिन रात होने की वजह से कोई नहीं आया. कुछ देर बाद जब फिर उसने हल्ला किया तब गांव के लोग जगे और घटनास्थल पर पहुंचे.

तब तक आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए थे. पीड़िता का पति 6 दिन पहले ही दिल्ली गया था. एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि वारदात की सूचना मिली है. मामले की तफ्तीश की जा रही है. आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए मनिहारी एसडीपीओ मनोज कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर दिया गया है. जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए