लाइव न्यूज़ :

सौतेली मां के कहने पर 9 साल की बच्ची से गैंगरेप, आंखें निकाल प्राइवेट पार्ट पर डाला एसिड

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 5, 2018 13:07 IST

जम्मू-कश्मीर में 9 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप और हत्या की खौफनाक घटना सामने आई है।

Open in App

उरी, 5 सितंबर: जम्मू-कश्मीर में 9 साल की मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप और हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 14 साल के सौतेले भाई ने मां की शह पर अपने तीन दोस्तों के साथ बच्ची से गैंगरेप किया। दरअसल उरी की रहने वाली मासूम का 23 अगस्त को किडनैप हो गया था, जिसकी शिकायत पिता ने दर्ज करवाई थी। अब पुलिस जांच में हाल ही में बच्ची की बॉडी बारामूला के पास जंगल में मिली है।

खबर के अनुसार बच्ची के साथ रेप करके उसकी आंखे निकाल ली और फिर उसके प्राइवेट पार्ट पर व छाती पर आरोपियों ने एसिड डाला है। इस बर्वरता के बाद बच्ची को जंगल में दफनाया गया था। पुलिस शिकायत के बाद पुलिस ने बच्ची को निकाला लिया है। खबर के अनुसार बच्ची को चाकू के बल पर अगवा किया गया था।

 फिलहाल पुलिस ने सौतेली मां समेत सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची के साथ घटना को अंजाम देने में प्रयोग किए गए चाकू और एसिड केन को जब्त कर लिया गया है।वहीं, पुलिस के मुताबिक परिवार में आपस में जलन और बदले की भावना के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। 

आरोपी मां ने पूछताछ में बताया कि उसके पति की एक और पत्नी है। मारी गई लड़की उसी की बेटी थी। पति का उन दोनों से ज्यादा लगाव था, जो उसे बर्दाश्त नहीं था। पुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए एक टीम का गठन किया है। वहीं, इससे पहले जनवरी में कठुआ में भी एक बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया था।

टॅग्स :गैंगरेपजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला