लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: बैंक गार्ड संजय शर्मा की हत्या के जिम्मेदार दोनों आतंकियों को सुरक्षा बलों ने किया ढेर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 10, 2023 13:51 IST

कश्मीर में सुरक्षा बलों ने शोपियां में उन दो आतंकियों को मार गिराया है, जो बैंक गार्ड संजय शर्मा की हत्या के लिए जिम्मेदार थे।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर के शोपियां में में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि मारे गये दोनों आतंकी बैंक गार्ड संजय शर्मा के हत्यारे थे पुलिस फिलहाल अन्य आतंकियों की तलाश में पूरे शोपियां में तलाशी अभियान चला रही है

जम्मू: कश्मीर में सुरक्षा बलों ने शोपियां में उन दो आतंकियों को मार गिराया है, जो बैंक गार्ड संजय शर्मा की हत्या के लिए जिम्मेदार थे। जानकारी के अनुसार पुलिस फिलहाल पूरे इलाक में तलाशी अभियान चला रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इलाके में और भी दहशतगर्द मौजूद हो सकते हैं।

इस संबंध में सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि शोपियां के अलशिपोरा में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए हैं। आतंकियों की सूचना मिलने पर सुरक्षा जवानों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसके बाद आतंकियों और सुरक्षा बलों में भिड़ंत हुई और दो आतंकी मौके पर मारे गये।

खबरों के अनुसार देर रात को शुरू हुई आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ आज सुबह तक जारी रही, जिसमें दो आतंकी मारे गए। भारतीय सुरक्षा बल और पुलिस पूरी ताकत से आतंकियों से मुकाबला करने में लगे हुए हैं। इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल रखा है।

अधिकारी ने बताया कि जिले के अलशिपोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके बाद आज तड़के से ही मुठभेड़ जारी थी। पुलिस ने दावा किया कि मारे गए लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकवादियों में से एक आतंकी ने इस साल की शुरुआत में बैंक गार्ड संजय शर्मा की हत्या की थी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमलाJammu
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला