लाइव न्यूज़ :

कासगंज हिंसा: आज होगी गिरफ्तार मुख्य आरोपी की कोर्ट में पेशी, केंद्र सरकार को भेजी गई रिपोर्ट

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 1, 2018 13:29 IST

कासगंज हिंसा को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ केंद्र सरकार भी काफी गंभीर है।

Open in App

उत्तर प्रदेश में गणतंत्र दिवस पर कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान हिंसा में मारे गए चंदन गुप्ता की हत्या के गिरफ्तार मुख्य आरोपी सलीम को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। कासगंज हिंसा को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ केंद्र सरकार भी काफी गंभीर है। प्रदेश सरकार ने कासगंज हिंसा मामले में अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट केंद्र को भेज दी है। रिपोर्ट में कानून व्यवस्था को लेकर पैदा हुई स्थिति, मौजूदा स्थिति और कार्रवाई के बारे बताया गया है। 

युपी पुलिस ने अब तक आठ मुकदमे दर्ज कर चुकी है। पुलिस ने बुधवार को कासगंज घटना के मुख्य आरोपी सलीम को गिरफ्तार करते हुए अब तक 121 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

डीजीपी मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, कासगंज हिंसा में अब तक आठ मुकदमे दर्ज हुए हैं। इनके तहत 40 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इसके साथ ही शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए धारा 151 दंप्रसं (सीआरपीसी) के अन्तर्गत अब तक 81 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस प्रकार अब तक कुल 121 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस ने अब तक की कार्यवाही के दौरान एक डीबीबीएल बन्दूक, दो कारतूस, एक एसबीबीएल देशी व चार कारतूस तथा आठ खोखा कारतूस बरामद बरामद किए गए हैं। इस घटना के संबंध में चिन्हित व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दबिशें दी जा रही हैं। इस सम्बन्ध में डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि कासगंज के हालात पूरी तरह सामान्य हैं। मुख्यालय से भेजे गए आईजी डीके ठाकुर को भी वापस बुलाया जा रहा है। हिंसा की सभी घटनाओं के दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में जनसामान्य का आवागमन एवं दैनिक क्रियाकलाप सामान्य तौर पर चल रहे हैं। बाजार में दुकानें खुली हैं। जोन-सेक्टर योजना के अनुसार निरंतर गश्त पिकेट जारी है। पीस कमेटी की बैठकें आयोजित कर शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के प्रयास किए जा रह हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। बता दें कि बीती 26 को दो पक्षों में हुई हिंसा में अभिषेक उर्फ चन्दन गुप्ता की मृत्यु हो गई थी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने