लाइव न्यूज़ :

अम्मी गलत कर रही हो, बेटी सबनूर को पसंद नहीं?, समधन यास्मीन के समधी रहीस अहमद से अवैध संबंध, ऐसे मिलकर मारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2026 20:36 IST

Kasganj: एसपी ने विस्तार से बताया कि सुनगढ़ी थानाक्षेत्र में 26 दिसंबर को रामछितोनी बंबा के पास एक युवती का शव बरामद हुआ था, जिसको पहचान सबनूर (25) के रूप में हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देसबनूर की मां यास्मीन ने अपनी बेटी के ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।हत्या से संबंधित धाराएं लगायी गयीं। दोनों आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Kasganj: कासगंज जिले के सुनगढ़ी थानाक्षेत्र में अपने कथित अवैध संबंधों के चलते एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेटी की हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। कासगंज की पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकिता शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि मामले की जांच के बाद मृतका की मां यास्मीन और यास्मीन के समधी रहीस अहमद को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने विस्तार से बताया कि सुनगढ़ी थानाक्षेत्र में 26 दिसंबर को रामछितोनी बंबा के पास एक युवती का शव बरामद हुआ था, जिसको पहचान सबनूर (25) के रूप में हुई थी।

उन्होंने बताया कि शव मिलने के बाद सबनूर की मां यास्मीन ने अपनी बेटी के ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जांच और पूछताछ के दौरान सामने आया कि यास्मीन के उसके रिश्तेदार (समधी) रहीस अहमद के साथ अवैध संबंध थे। इस संबंध की जानकारी सबनूर को हो गई थी और वह इसे उजागर करने की बात कह रही थी।

पुलिस के मुताबिक इसी डर से यास्मीन और रहीस अहमद ने मिलकर सबनूर की हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने शव को रामछितोनी बंबा के पास सड़क किनारे फेंक दिया और उसके पहने हुए जेवरात भी उतार लिए। पुलिस के अनुसार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और लूटे गए गहने बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने यास्मीन और रहीस अहमद को गिरफ्तार कर लिया है तथा पहले दर्ज दहेज हत्या की धाराओं को हटाकर हत्या से संबंधित धाराएं लगायी गयीं। दोनों आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?