लाइव न्यूज़ :

आठ वर्षीय बच्ची को उठाकर सड़क पर फेंका, रूह कंपा देने वाली घटना, वीडियो वायरल, देखें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 17, 2022 21:26 IST

पुलिस ने कहा कि स्थानीय निवासी आरोपी अबूबकर सिद्दीकी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। यह घटना तब सामने आई जब स्कूल के सीसीटीवी फुटेज की उसके रिश्तेदारों ने जांच की।

Open in App
ठळक मुद्देआठ वर्षीय बच्ची मदरसे के बाहर अपने रिश्तेदार के आने का इंतजार कर रही थी।सीसीटीवी फुटेज की जांच की और मैं फुटेज देखकर चौंक गया।विस्तृत जांच के लिए मेंगलुरु के एक अस्पताल में ले जाया गया है।

कासरगोडः केरल में कासरगोड जिले के मंजेश्वर में एक नाबालिग लड़की को उठाकर सड़क पर फेंकने के आरोप में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह भयावह घटना आज सुबह उस समय हुई जब आठ वर्षीय बच्ची मदरसे के बाहर अपने रिश्तेदार के आने का इंतजार कर रही थी।

पुलिस ने कहा कि स्थानीय निवासी आरोपी अबूबकर सिद्दीकी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। यह घटना तब सामने आई जब स्कूल के सीसीटीवी फुटेज की उसके रिश्तेदारों ने जांच की। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपी सिद्दीकी को उस लड़की की ओर जाते हुए देखा जा सकता है, जो सड़क के दूसरी तरफ खड़ी थी।

लड़की के रिश्तेदार ने कहा कि वह इस घटना से पूरी तरह से घबरा गई थी और यहां तक कि शुरू में परिवार के सदस्यों को कुछ भी बताने को तैयार नहीं थी। उन्होंने कहा, ‘‘बाद में उसने बताया कि सड़क के किनारे खड़े होने पर किसी ने उसे मारा। इसके बाद, मैं वापस गया और सीसीटीवी फुटेज की जांच की और मैं फुटेज देखकर चौंक गया।’’

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) 307 (हत्या का प्रयास) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘लड़की को कोई चोट नहीं लगी है। अब उसे विस्तृत जांच के लिए मेंगलुरु के एक अस्पताल में ले जाया गया है।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?