लाइव न्यूज़ :

Karol Bagh fire: विशाल मेगा मार्ट में में आग, लिफ्ट में जिंदा जला 25 वर्षीय धीरेंद्र प्रताप सिंह

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 5, 2025 16:17 IST

Karol Bagh fire: दिल्ली के करोल बाग में शुक्रवार शाम विशाल मेगा मार्ट शोरूम में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देआग लगने के कारणों की औपचारिक जांच की जा रही है।13 दमकल गाड़ियां और करीब 90 अग्निशमन कर्मियों को इलाके में भेजा गया। मृतक की पहचान 25 वर्षीय कुमार धीरेंद्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है।

नई दिल्लीः मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाके में विशाल मेगा मार्ट में कथित तौर पर आग लगने के बाद 25 वर्षीय धीरेंद्र लिफ्ट के अंदर मृत पाया गया। यह घटना शुक्रवार शाम को चार मंजिला विशाल मेगा मार्ट शोरूम में हुई, जहां कपड़े और किराने का सामान बेचा जाता है। पुलिस ने बताया कि चार मंजिला इमारत का हिस्सा यह शोरूम कपड़े और किराने का सामान बेचता था और घटना के समय वहां कर्मचारी और ग्राहक मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि करोल बाग पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आग लगने के कारणों की औपचारिक जांच की जा रही है।

मृतक की पहचान 25 वर्षीय कुमार धीरेंद्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस और दमकल अधिकारियों ने शनिवार को पुष्टि की कि वह इमारत की लिफ्ट के अंदर फंस गया था। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें शाम 6.45 बजे कॉल आया। डीएफएस अधिकारियों ने बताया कि 13 दमकल गाड़ियां और करीब 90 अग्निशमन कर्मियों को इलाके में भेजा गया। 

आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया। बचाव अभियान के दौरान सिंह को लिफ्ट में पाया गया। उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों को संदेह है कि दूसरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट होने के बाद आग लगी।

माना जाता है कि आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई, जबकि ग्राहक और कर्मचारी स्टोर के अंदर थे। आग की लपटें और अधिक फैलने के कारण इमारत में रहने वाले सभी लोगों को जल्दी से बाहर निकालना पड़ा। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम