लाइव न्यूज़ :

अंतरंग पलों का वीडियो वायरल होने के बाद कॉलेज के छात्र-छात्रा ने की खुदकुशी, पुलिस कर रही वीडियो बनाने वाले शख्स की तलाश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 31, 2023 12:39 IST

कर्नाटक के दावणगेरे में कॉलेज एक छात्र-छात्रा ने कथित तौर पर अपने अंतरंग पलों का वीडियो वायरल होने के बाद आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने इस मामले में परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

Open in App

बेंगलुरु: कर्नाटक के दावणगेरे में कॉलेज की द्वितीय वर्ष की एक लड़की और एक लड़के ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। सामने आई जानकारी के अनुसार दोनों के अंतरंग पल का एक वीडियो हाल में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद दोनों ने यह कदम उठाया।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जब लड़के को लड़की की मौत की खबर मिली तो उसने भी यह कदम उठाने और अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला कर लिया।

दरअसल, कुछ महीने पहले, जब दोनों अपने सरकारी कॉलेज की छत पर एक साथ थे तो किसी अज्ञात शख्स ने चुपके से उनका अंतरंग वीडियो शूट कर लिया था।

इसके बाद करीब 3.21 मिनट का पूरा वीडियो क्लिप शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दावणगेरे के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के अरुण ने बताया कि लड़की और लड़के दोनों के परिवारों ने अलग-अलग शिकायतें दर्ज कीं और इस वीडियो को शूट करने और वायरल करने के जिम्मेदार व्यक्ति को ढूंढने के लिए जांच चल रही है।

पुलिस अधिकारी ने कथित तौर पर मामले और छात्रों की पहचान के बारे में अधिक जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया। दूसरी ओर, कुछ अभिभावकों ने दो छात्रों की मौत पर चिंता व्यक्त की और कहा कि वे अपने बच्चों को लेकर चिंतित हैं।

बहरहाल, यह चौंकाने वाली घटना उडुपी वॉशरूम घटना पर बढ़ते आक्रोश के बीच आई है, जहां एक नर्सिंग कॉलेज की दूसरे वर्ष की तीन छात्राओं ने उसी संस्थान की एक अन्य लड़की की रिकॉर्डिंग करने के लिए वॉशरूम में एक फोन लगा दिया था। तीनों लड़कियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और इन्हें निलंबित कर दिया गया है। नेत्र ज्योति इंस्टीट्यूट ऑफ अलाइड हेल्थ साइंसेज के वॉशरूम में बनाए गए वीडियो के संबंध में दो अलग-अलग स्वत: संज्ञान मामले भी दर्ज किए गए हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीवायरल वीडियोकर्नाटकBangalore
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?