लाइव न्यूज़ :

Karnataka: हम्पी के पास इजरायली पर्यटक समेत दो महिलाओं से रेप, पुरुष साथियों को नहर में फेंका; आरोपी फरार

By अंजली चौहान | Updated: March 8, 2025 11:00 IST

Karnataka: एक 27 वर्षीय इजरायली महिला पर्यटक और एक होमस्टे की 29 वर्षीय महिला संचालक के साथ लोकप्रिय नदी के किनारे बदमाशों ने बलात्कार किया।

Open in App

Karnataka: कर्नाटक में मशहूर पर्यटन स्थल हम्पी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां इजरायल से भारत घूमने आई विदेशी महिला और एक अन्य महिला के साथ बलात्कार किया गया है। आरोपियों ने बलात्कार के साथ-साथ महिलाओं के साथ मौजूद तीन पुरुषों से मारपीट की और उन्हें नहर में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार रात 11 से 11:30 बजे के बीच की है, जब अज्ञात बदमाशों ने हम्पी के पास मशहूर सनापुर झील के किनारे एक 27 वर्षीय इजरायली महिला पर्यटक और एक होमस्टे की 29 वर्षीय महिला प्रबंधक के साथ बलात्कार किया।

अपराध के समय दोनों के साथ मौजूद ओडिशा का एक पुरुष पर्यटक लापता है, क्योंकि अपराधियों ने उसे तुंगभद्रा नहर में धकेल दिया, जबकि अमेरिका और महाराष्ट्र के दो अन्य पुरुष पर्यटक घायल हो गए।

जीवित बचे लोगों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस की एक विशेष टीम इस घटना के आरोपियों की तलाश कर रही है। अपराध स्थल हम्पी से करीब 4 किमी दूर है और विदेशी पर्यटकों के बीच एक प्रमुख आकर्षण है।

मामले में गंगावती ग्रामीण पुलिस स्टेशन में भारतीय न्यायिक संहिता (बीएनएस) की धारा 309 (6) (चोरी या जबरन वसूली), 311 (मृत्यु या गंभीर चोट पहुंचाने के इरादे से डकैती), 64 (बलात्कार), 70 (1) (सामूहिक बलात्कार), 109 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

एफआईआर के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब चार पर्यटक और जिस होमस्टे में वे ठहरे थे, उसकी महिला प्रबंधक सनापुर झील के पास संगीत का आनंद ले रहे थे।

टॅग्स :कर्नाटकरेपइजराइलक्राइमPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए