लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: जैन मुनि की हत्या के आरोप में दो लोग गिरफ्तार, VHP ने राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार

By अंजली चौहान | Updated: July 11, 2023 17:24 IST

विहिप महासचिव मिलिंद परांडे ने जैन भिक्षु की "भीषण हत्या" की कड़ी निंदा की और कहा कि इस घटना ने पूरे आध्यात्मिक और धार्मिक समुदाय को झकझोर कर रख दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में जैन मुनि की हत्या के आरोप में दो लोग गिरफ्तार जैन मुनि की हत्या पैसों के लेन-देन के लिए की गईविश्व हिंदू परिषद और भाजपा ने की गहन जांच की मांग

बेंगलुरु:कर्नाटक में एक जैन साधु की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जैन मुनि की हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर बोरवेल में फेंक दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया और फौरन कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस ने जांच तेज की तो इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, नारायण बसप्पा माडी और हसन दलायथ नाम के दो व्यक्तियों ने हत्या की है और ये हत्या पैसों के लेन-देन को लेकर की गई है। 

हालांकि,जैन साधु की हत्या का मामला सामने आने के बाद कर्नाटक में बवाल मच गया है। इस मामले को लेकर कर्नाटक में राजनीति भी गरमा गई है वहीं आम लोगों में भी आक्रोश फैल गया है।

गौरतलब है कि घटना कर्नाटक के चिक्कोडी तालुका के हिरेकोडी गांव की है। इस घटना पर विश्व हिंदू परिषद ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

विश्व हिंदू परिषद ने सरकार पर लगाया आरोप 

विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने कर्नाटक में दिगंबर जैन साधु की जघन्य हत्या की निंदा की और आरोप लगाया कि यह घटना राज्य में कांग्रेस सरकार की 'हिंदू विरोधी नीतियों' के कारण हुई है।

एक बयान में हिंदू परिषद के महासचिव मिलिंद परांडे ने जैन भिक्षु की निर्मम हत्या की कड़ी निंदा की और कहा कि इस घटना ने पूरे आध्यात्मिक और धार्मिक समुदाय को झकझोर कर रख दिया है।

उन्होंने कहा कि दुनिया को अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले पूज्य जैन आचार्य का जिहादियों द्वारा अपहरण और फिर उनके पवित्र शरीर को काट देना कहीं न कहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की हिंदू विरोधी नीतियों का परिणाम प्रतीत होता है।

जब से राज्य में नई सरकार के मंत्री गोहत्या विरोधी कानून और धर्मांतरण विरोधी कानून को हटाने की बात कर रहे हैं, तब से 'धर्म-द्रोही' (धर्म विरोधी) और राष्ट्र विरोधी ताकतों का दुस्साहस बढ़ गया है।

हिंदू परिषद ने की मृत्युदंड की मांग

महासचिव मिलिंद परांडे ने कहा कि जैन मुनि की हत्या में शामिल लोगों को मौत की सजा देने और राज्य में ऐसे लोगों पर अंकुश लगाने की मांग की। सरकार की हिंदू विरोधी नीतियों के कारण आज राज्य में न तो साधु सुरक्षित हैं और न ही भारतीय समाज सुरक्षित है। अगर कोई राज्य में खुलेआम घूमने की आजादी का आनंद ले रहा है, तो वे इस्लामिक जिहादी और चरमपंथी हैं। 

बीजेपी ने की जांच की मांग 

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी ने भी हत्या की गहन जांच की मांग की है। भाजपा के राज्य प्रमुख नलिन कुमार कतील ने रविवार को इस घटना की निंदा की और कतील ने राज्य सरकार से राज्य के साधु-संतों को सुरक्षा प्रदान करने की भी अपील की।

बीजेपी प्रवक्ता और एमएलसी एन रवि कुमार ने सरकार से मामले की ठीक से जांच करने की अपील की क्योंकि अपराध में और लोगों के शामिल होने की आशंका है। 

इस बीच, जैन मुनि का अंतिम संस्कार रविवार को हिरेकोड़ी गांव में जैन परंपराओं के अनुसार किया गया।

टॅग्स :कर्नाटककांग्रेससिद्धारमैयावीएचपी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला