लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा- NIA करेगी भाजयुमो नेता प्रवीण नेत्तारू हत्याकांड की जांच

By रुस्तम राणा | Updated: July 29, 2022 17:37 IST

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि ऐसा लगता है कि प्रवीण की हत्या एक संगठित अपराध का हिस्सा थी और इसके अंतर्राज्यीय संबंध हैं। हमने मामले को एनआईए को सौंपने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम ने कहा- प्रवीण नेत्तारू की हत्या के पीछे संगठित अपराध होने की आशंकासीएम बोले - हमने मामले को एनआईए को सौंपने का फैसला किया हैभाजयुमो नेता की 26 जुलाई को बेरहमी के साथ की गई थी हत्या

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रवीण नेत्तारू की हत्या की जांच करेगी। सीएम ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है। ऐसा लगता है कि प्रवीण की हत्या एक संगठित अपराध का हिस्सा थी और इसके अंतर्राज्यीय संबंध हैं। हमने मामले को एनआईए को सौंपने का फैसला किया है।

सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील दक्षिण कन्नड़ जिले के सुलिया तालुक के बेल्लारे में मंगलवार रात 32 वर्षीय प्रवीण नेट्टारू की हत्या के बाद हिंदुत्ववादी संगठन और भाजपा में कई लोग एनआईए जांच की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और कई अन्य से पूछताछ कर रही है।

इस बीच, जिले ने पिछले आठ दिनों में तीन हत्याएं हो चुकी हैं। 23 वर्षीय मोहम्मद फाजिल की गुरुवार रात सुरथकल में तीन-चार अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी। वहीं नेत्तारू की हत्या से पहले, 18 वर्षीय चित्रकार मसूद को आठ सदस्यीय गिरोह ने मौत के घाट उतार दिया था।

बोम्मई ने कहा कि उनकी सरकार ने तीनों हत्याओं को बहुत गंभीरता से लिया है। हमारे लिए, हर व्यक्ति का जीवन महत्वपूर्ण है। जांच जारी है। ऐसी हरकतें नहीं होनी चाहिए। असामाजिक ताकतों के लिए राजनीतिक उकसावा भी है। इन घटनाओं के कई आयाम हैं। राज्य के मुख्यमंत्री ने कहा मसूद के हत्यारों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य दो मामलों में दोषियों की तलाश की जा रही है।

बता दें कि बीते गुरुवार को सीएम ने प्रवीण के परिजनों को मुआवजा राशि देने की घोषणा की थी। सीएम ने कहा था कि कर्नाटक सरकार की ओर से 25 लाख रुपये का मुआवजा प्रदान किया गया है। आगे उन्होंने कहा, हमारी पार्टी की ओर से भी 25 लाख रुपये का मुआवजा प्रदान किया है। कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता प्रवीण नेत्तारू के परिवार से मुलाकात की। 

बता दें कि 26 जुलाई को 32 वर्षीय बीजेपी मार्चा के नेता की उस समय बड़ी बेहरमी से हत्या कर दी गई जब वह बेल्लारे में अपनी मुर्गी की दुकान बंद करने के बाद पास के शहर सुलिया में घर लौट रहे थे। मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने उन पर कुल्हाड़ी और तलवार से जानलेवा हमला किया।

टॅग्स :Basavaraj BommaiएनआईएNIA
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी