लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: शिमोगा के बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा की हत्या करने वाले आरोपियों ने बेंगलुरु जेल में बनाया वीडियो, हुआ वायरल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 5, 2022 19:14 IST

कर्नाटक के शिमोगा में बीते 20 फरवरी को बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की हत्या के आरोपियों ने बेंगलुरु जेल से अपनी फोटो और वीडियो भेजी है। जिसके बाद से बेंगलुरु पुलिस के हाथ-पैर फूल गये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहर्षा की हत्या के आरोपियों ने बेंगलुरु जेल से अपनी तस्वीरें और वीडियो भेजी हैंमामले में फौरन एक्शन लेते हुए बेंगलुरु पुलिस ने आनन-फानन में इसकी जांच शुरू कर दी है

बेंगलुरु:कर्नाटक के शिमोगा जिले में बीते 20 फरवरी को मारे गये बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की हत्या के आरोपियों ने जेल से तस्वीरें और वीडियो भेजी हैं।

सोशल मीडिया पर आरोपियों की तस्वीरें वायरल होने के बाद बेंगलुरु पुलिस के हाथ-पैर फूल गये हैं। मामले में फौरन एक्शन लेते हुए बेंगलुरु पुलिस ने आनन-फानन में इसकी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक तस्वीरों में हर्षा के हत्यारे बेंगलुरु के परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में मौज-मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं वीडियो बनाने के बाद उन्होंने इसे इंस्टाग्राम पर अपलोड भी किया। वीडियो में आरोपी को मोबाइल फोन पर बात करते और वीडियो कॉल करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

आरोपियों का यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जेल अधिकारियों को सांप सूंघ गया। इसके बाद उन्होंने इस बात को समझने के लिए आखिरकार आरोपियों को जेल में मोबाईल कैसे मिला, उन्होंने फौरन जेल की बैरक में छापेमारी की।

इसके अलावा पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी जेल में किन-किन लोगों के साथ संपर्क में थे और क्या आरोपियों ने वीडियो वायरल होने के बाद सबूतों को नष्ट करने का भी प्रयास किया।

मालूम हो कि बीते 20 फरवरी को बजरंग दल के 27 साल के कार्यकर्ता हर्ष की एक गिरोह ने हत्या कर दी थी, जिसके बाद शिमोगा में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी।

हर्ष की हत्या से पैदा हुए तनाव को कम करने के लिए राज्य की बोम्मई सरकार ने मामले की जांच राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी (एनआईए) से कराने की घोषणा कर दी थी। जिसके बाद एनआईए ने मामले की जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जो बेंगलुरु के परप्पना अग्रहारा की केंद्रीय जेल में बंद हैं।

हर्ष के हत्या के आरोपियों का जेल से वायरल हो रहे वीडियो के बारे में हर्ष की मां पद्मा ने कहा कि अगर आरोपियों को जेल के अंदर मोबाइल जैसी सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं, तो सरकार उन्हें रिहा भी कर सकती है। लगता है कि हमें सरकार से न्याय नहीं मिलेगा।"

वहीं इस मामले में बेगलुरु प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जिन लोगों ने आरोपियों तक मोबाइल पहुंचाने में मदद की होगी। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :हत्याबेंगलुरुकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप