लाइव न्यूज़ :

बेटे ने पिता को दी दर्दनाक मौत, काट डाला सिर, मोबाइल पर ज्यादा वक्त बिताने को किया गया था मना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 9, 2019 14:16 IST

पुलिस के मुताबिक आरोपी बेटा रघुवीर कुंभार पबजी गेम मोबाइल पर ज्यादा खेलता था। बेलगाम पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देबेलगाम के पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि हालांकि हम मामले की हर एंगल से जांच कर रहे हैं। रविवार को पिता-बेटे में विवाद हुआ था।

कर्नाटक के बेलगाम शहर में एक 26 वर्षीय बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी है। बेटे ने पिता का गला काटकर मौत के घाट उतारा है। वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि बेटे को पिता ने मोबाइल फोन पर ज्यादा समय ना बताने के लिए कहा था। बेटे ने पिता की हत्या रविवार रात( 8 सितंबर) को की। पुलिस के मुताबिक आरोपी बेटा रघुवीर कुंभार पबजी गेम मोबाइल पर ज्यादा खेलता था। बेलगाम पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। 

इंडिया टूडे के मुताबिक, आरोपी बेटे रघुवीर कुंभार ने पहले अपनी मां को रस्सी से बांध दिया और फिर पिता की किचन में रखे चाकू से हत्या की। बेटे ने पुलिस पूछताछ में इस बात को कबूल कर लिया है कि उसने अपने पिता की हत्या की है। 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बेटे ने ये भी बात बताई है कि उसके पिता बार-बार उसको मोबाइल फोन इस्तेमाल करने से रोकते थे, जिसकी वजह से वो काफी गुस्सा हो गया था। बेटे का कहना है कि आये दिन पिता उसको आते-जाते टोका करते थे। इसी बात से गुस्सा होकर उसने अपने पिता का खून कर दिया। 

बेलगाम के पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि हालांकि हम मामले की हर एंगल से जांच कर रहे हैं, हो सकता है बेटे ने किसी और वजह से भी पिता की हत्या की हो। 

पुलिस के मुताबिक कई बार पिता और बेटे में मोबाइल फोन को लेकर झगड़ा भी हुआ है। रविवार को पिता-बेटे में फिर से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद से रघुवीर ने गुस्से में अपनी मां को एक कमरे में बंद किया और फिर पिता की चाकू से हत्या कर दी। 

टॅग्स :कर्नाटकहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?