लाइव न्यूज़ :

VIDEO: होटल रूम में हिन्दू पुरुष संग पकड़ी गई मुस्लिम महिला के साथ 6 लोगों ने की मारपीट और छेड़छाड़, निजी पलों का वीडियो भी बनाया, किया वायरल

By रुस्तम राणा | Updated: January 11, 2024 15:08 IST

घटना में लगभग छह युवक एक होटल में घुस गए और एक अंतरधार्मिक जोड़े पर हमला कर दिया। उन्होंने जोड़े के निजी पलों का वीडियो भी बनाया और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देयुवकों ने पुरुष और महिला के साथ न केवल मारपीट और गालीगलौच किया, जिसे वीडियो में देखा-सुना जा सकता हैहोटल के कमरे के अंदर जोड़े को मारने के बाद, वे उन्हें होटल के बाहर ले गए और सड़क पर उनके साथ और भी मारपीट कीपुलिस ने एक युवक को अपनी हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है

हावेरी: कर्नाटक के हावेरी जिले के हनागल शहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। घटना में लगभग छह युवक एक होटल में घुस गए और एक अंतरधार्मिक जोड़े पर हमला कर दिया। उन्होंने जोड़े के निजी पलों का वीडियो भी बनाया और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक होटल के कमरे का दरवाजा खटखटाते हैं और फिर कमरे में घुसकर होटल के कमरे में मौजूद महिला और हिन्दू पुरुष की पिटाई करते हैं।

ऐसी खबरें हैं कि हिन्दू पुरुष उस महिला के साथ कमरे में था जिसकी शादी किसी अन्य पुरुष से हुई थी। युवकों ने कमरे के अंदर बिस्तर के पास खड़ी महिला पर भी हमला किया। यह घटना हनागल फोर्थ क्रॉस के एक निजी होटल में घटी, जहां हमलावरों के एक समूह ने दरवाजा खटखटाया और उस व्यक्ति से यह कहते हुए दरवाजा खोलने के लिए कहा कि वे यह देखना चाहते हैं कि कमरे में पानी आ रहा है या नहीं। उस आदमी ने दरवाज़ा खोला और युवक कमरे में दाखिल हुए और हिजाब पहने महिला के साथ मौजूद हिंदू आदमी की पिटाई शुरू कर दी।

युवकों ने पुरुष और महिला के साथ न केवल मारपीट और गालीगलौच किया, जिसे वीडियो में देखा-सुना जा सकता है। उन्होंने महिला को पीटते हुए कहा, ''क्या तुम बुर्का पहनकर सोई हो?'', जबकि आदमी को मारते समय वे चिल्लाये कि 'क्या तुम्हें हमारी लड़की चाहिए?'' घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने एक युवक को अपनी हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।

होटल के कमरे के अंदर जोड़े को मारने के बाद, वे उन्हें होटल के बाहर ले गए और सड़क पर उनके साथ और भी मारपीट की। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक महिला को होटल के कमरे से खींचकर बाहर ले जाता है, जबकि अन्य युवक उस व्यक्ति को कमरे से बाहर ले जाते हुए और कमरे से बाहर जाते समय उसकी पिटाई करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

घटना में जिस महिला पर हमला हुआ है उसे हनागल तालुका अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने और मामले की जांच पूरी होने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी। खबरें हैं कि पीड़ित महिला और पुरुष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास, अपहरण और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। खबरें हैं कि पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और इस मामले में अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

टॅग्स :कर्नाटकवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई