लाइव न्यूज़ :

वीडियो: कर्नाटक के हुबली में वास्तु गुरु चंद्रशेखर की हुई हत्या, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 5, 2022 17:08 IST

कर्नाटक के हुबली में हत्यारों ने चंद्रशेखर गुरुजी को उस समय निशाना बनाया, जब वो शहर के एक निजी अस्पताल में अपना इलाज करवाने के लिए आये थे। हत्यारों की यह दुर्दांत घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हत्यारे बागलकोट के रहने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभक्त के रूप में हत्यारों ने चाकू मारकर चंद्रशेखर गुरुजी की हत्या को अंजाम दियाचंद्रशेखर गुरुजी पर हमला तब हुआ जब वो शहर के निजी अस्पताल में इलाज करवाने के लिए आये थेप्रवचन और उपदेश के कारण चंद्रशेखर गुरुजी का कर्नाटक में अच्छा-खासा रसूख माना जाता है

हुबली:कर्नाटक के प्रसिद्ध सरला वास्तु के चंद्रशेखर गुरुजी की हत्या हो गई है। भक्त के रूप में हत्यारों ने चाकू मारकर बड़ी ही बेरहमी से हत्या को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक हत्यारों ने चंद्रशेखर गुरुजी को उस समय निशाना बनाया, जब वो शहर के एक निजी अस्पताल में अपना इलाज करवाने के लिए आये थे। हत्यारों की यह दुर्दांत घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हत्यारे बागलकोट के रहने वाले हैं।

(सौजन्य से- एनडीटीवी ट्विटर)

पुलिस के मुताबिक हत्यारों ने अस्पताल के रिसेप्शन काउंटर पर चाकू मारकर चंद्रशेखर की हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने उनके शव को केआईएमएस अस्पताल भेज दिया।

कर्नाटक के प्रसिद्ध चंद्रशेखर गुरुजी सरला वास्तु टीवी कार्यक्रम का आयोजिन किया करते थे। इसके अलावा उन्होंने वास्तु पर कई किताबें लिखी थीं। चंद्रशेखर गुरुजी 2000 से अधिक सेमिनारों का आयोजन कर चुके थे और उन्हें 16 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित भी किया जा चुका था।

सरला वास्तु की शुरुआत करने वाले चंद्रशेखर गुरुजी ने सिविल इंजीनियरिंग में शिक्षा ली थी। इसके अलावा उन्होंने वास्तुकला में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी।

चंद्रशेखर गुरुजी की हत्या के बारे में बात करते हुए हुबली के पुलिस अधीक्षक लबूराम ने कहा कि दो हमलावरों की चंद्रशेखर गुरुजी के पैर छूने के बाद उन पर चाकूओं से हमला कर दिया।

गुरुजी को गंभीर रूप से घायल करने के बाद हमलावर मौके से फरार होने गये हैं लेकिन पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

चंद्रशेखर गुरुजी का कर्नाटक में अच्छा-खासा रसूख माना जाता है। उनके दिये प्रवचन और उपदेश कई घरों में काफी लोकप्रिय हैं। वह वास्तु समाधान के लिए सुप्रसिद्ध सरला अकादमी चलाते थे। इसके अलावा चंद्रशेखर गुरुजी ने साल 2016 में सरला जीवन नाम से एक इंफो एंटरटेनमेंट टीवी चैनल शुरू किया था। 

टॅग्स :मर्डर मिस्ट्रीहत्याक्राइमकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज