लाइव न्यूज़ :

कर्नाटकः मांड्या मंदिर में चोरों ने तीन पुजारियों की हत्या की, नकदी ले कर फरार, दान पेटी में रखे सिक्के नहीं उठाए

By भाषा | Updated: September 11, 2020 17:04 IST

चोरों ने दान पेटी में रखे सिक्के नहीं उठाए। उन्होंने कहा कि जब बदमाश मंदिर परिसर में घुसे, पुजारी सो रहे थे। पुजारी मंदिर परिसर में ही रहते थे। घटना की सूचना पा कर पुलिस महानिरीक्षक सहित सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूछताछ की।

Open in App
ठळक मुद्देअरकेश्वर मंदिर के पुजारियों की चाकू मार कर हत्या कर दी और ‘हुंडी’ (दान पेटी) से नकदी ले कर फरार हो गए। येदियुरप्पा ने पुजारियों की हत्या पर शोक व्यक्त किया और उनके परिजन को पांच-पांच लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।मारे गए मंदिर के पुजारियों के परिवार को पांच लाख रुपये मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे।

बेंगलुरुः कर्नाटक के मांड्या में एक प्रसिद्ध मंदिर में चोरों ने कथित तौर पर तीन पुजारियों की हत्या कर दी और मंदिर से नकदी ले कर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्यों ने बृहस्पतिवार रात अरकेश्वर मंदिर के पुजारियों की चाकू मार कर हत्या कर दी और ‘हुंडी’ (दान पेटी) से नकदी ले कर फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि चोरों ने दान पेटी में रखे सिक्के नहीं उठाए। उन्होंने कहा कि जब बदमाश मंदिर परिसर में घुसे, पुजारी सो रहे थे। पुजारी मंदिर परिसर में ही रहते थे। घटना की सूचना पा कर पुलिस महानिरीक्षक सहित सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूछताछ की।

इस बीच मुख्यमंत्री बी.एस येदियुरप्पा ने पुजारियों की हत्या पर शोक व्यक्त किया और उनके परिजन को पांच-पांच लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यह बहुत विचलित कर देने वाला है कि मांड्या के अरकेश्वर मंदिर के पुजारी गणेश, प्रकाश और आनंद की चोरों ने हत्या कर दी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मारे गए मंदिर के पुजारियों के परिवार को पांच लाख रुपये मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे। दोषियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’

मूक बधिर महिला और पुरुष ने आत्महत्या की

तेलंगाना के नलगोंडा जिले में मूक बधिर एक महिला और पुरुष ने बृहस्पतिवार तड़के कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस ने कहा कि दोनों एक दूसरे को जानते थे और यहां एक ई-कॉमर्स कंपनी की पैकिंग डिविजन में काम करते थे। दोनों ने एक नोट लिखा और सांकेतिक भाषा में वीडियो बनाया कि वे निजी कारणों से खुद को आग लगा रहे हैं।

पुलिस के अधिकारी ने कहा, ''दोनों छह महीने से एक दूसरे को जानते थे। कुछ दिन पहले महिला लापता हो गई थी। बाद में उन्होंने सांकेतिक भाषा में वीडियो बनाकर बताया कि वे आत्महत्या कर रहे हैं।'' अधिकारी ने कहा कि तड़के उन्होंने अपने दोस्तों के बीच अपनी लोकेशन साझा की। पुलिस जब वहां पहुंची तो उसे दोनों के झुलसे हुए शव मिले। उन्होंने कहा कि घटना स्थल से एक नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि वे आत्महत्या कर रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टॅग्स :कर्नाटकक्राइम न्यूज हिंदीहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर