लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में एक व्यक्ति ने खाना न परोसने पर अपनी पत्नी की खाल उतारी और सिर भी काटा

By रुस्तम राणा | Updated: May 30, 2024 21:05 IST

आदमी के घर से जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें महिला का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ है। उसकी नसें और आंतें दिखाई दे रही हैं, क्योंकि उसके पति ने उसकी खाल नोंच ली थी। उसके शव के बगल में उसका कटा हुआ सिर भी देखा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार रात कुनिगल तालुक के हुलियुरदुर्गा कस्बे में हुईआरोपी मंगलवार की सुबह तक उसके शरीर की खाल उतारता रहा इस भयानक कृत्य के दौरान दंपति का आठ वर्षीय बेटा सो रहा था

बेंगलुरु: कर्नाटक के तुमकुर में एक व्यक्ति को अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि पत्नी ने उसे खाना नहीं परोसा था, जिसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या की, उसका सिर काटा और उसकी खाल उतारी। गुरुवार को स्थानीय पुलिस ने इस दिल दहला देने वाली घटना की जानकारी दी। आदमी के घर से जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें महिला का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ है। उसकी नसें और आंतें दिखाई दे रही हैं, क्योंकि उसके पति ने उसकी खाल नोंच ली थी। उसके शव के बगल में उसका कटा हुआ सिर भी देखा जा सकता है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार रात कुनिगल तालुक के हुलियुरदुर्गा कस्बे में हुई। आरोपी शिवराम, जो आरा मशीन में काम करता है, अपनी पत्नी पुष्पलता (35) के साथ अक्सर झगड़ा करता था। सोमवार की रात को, पुष्पलता द्वारा अपने पति को रात का खाना न परोसने पर दंपति के बीच झगड़ा हो गया। शिवराम के रोजगार को लेकर झगड़ा बढ़ने लगा।

गुस्से में आकर शिवराम ने पुष्पलता को चाकू घोंप दिया और फिर चाकू से उसका सिर काट दिया, जिससे उसके शरीर के कई हिस्से क्षत-विक्षत हो गए। वह मंगलवार की सुबह तक उसके शरीर की खाल उतारता रहा और अपने मकान मालिक को अपने अपराध के बारे में बताया। इस भयानक कृत्य के दौरान दंपति का आठ वर्षीय बेटा सो रहा था। तुमकुर के पुलिस अधीक्षक अशोक वेंकट ने कहा, "घटनास्थल पर 35 वर्षीय महिला का शव मिला। उसका पति भी मौके पर था। पूछताछ के दौरान उसने हत्या की बात कबूल कर ली।"

पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमने आरोपी को पकड़ लिया है। शिवराम और पुष्पा 10 साल से अंतरजातीय विवाह में बंधे थे। उनके बीच छोटी-मोटी लड़ाइयां होती थीं। हत्या के दिन रोजगार के मुद्दे पर उनमें झगड़ा हुआ था। उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और अपने नियोक्ता को सूचित किया। उन्होंने तुरंत हमें सूचित किया। हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।"

टॅग्स :हत्याकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज