लाइव न्यूज़ :

Karnataka LS polls: 24 घंटों में 1.88 करोड़ रुपये नकद और 87.19 लाख की शराब जब्त, 14688 लीटर भारत निर्मित विदेशी शराब, 1.27 करोड़ का सोना और नौ लाख रुपये का हीरा बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 24, 2024 22:37 IST

Karnataka LS polls 2024: चित्रदुर्ग क्षेत्र अंतर्गत चल्लाकेरे में आबकारी विभाग ने 14,688 लीटर भारत निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) जब्त की है।

Open in App
ठळक मुद्दे21.47 लाख रुपये की चांदी और नौ लाख रुपये का हीरा जब्त किया गया है। कुल जब्ती 46.45 करोड़ रुपये की है।28 लोकसभा सीट पर दो चरणों में क्रमश: 26 अप्रैल और सात मई को चुनाव होंगे।

Karnataka LS polls 2024: कर्नाटक में लोकसभा चुनाव से पहले पिछले 24 घंटों में 1.88 करोड़ रुपये नकद और 87.19 लाख रुपये की शराब जब्त की गई है। निर्वाचन आयोग ने रविवार को यह जानकारी दी। कर्नाटक की 28 लोकसभा सीट पर दो चरणों में क्रमश: 26 अप्रैल और सात मई को चुनाव होंगे। निर्वाचन आयोग ने बताया कि उसके निगरानी दल ने 1.44 करोड़ रुपये चित्रदुर्ग संसदीय क्षेत्र के हिरियूर से जब्त किए गए और बाकी राशि अन्य स्थानों से जब्त की गई है। चित्रदुर्ग क्षेत्र अंतर्गत चल्लाकेरे में आबकारी विभाग ने 14,688 लीटर भारत निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) जब्त की है।

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के अनुसार, आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू होने के बाद से, उड़नदस्तों, निगरानी दल और पुलिस अधिकारियों ने 17.66 करोड़ रुपये नकद और 18.85 लाख रुपये की मुफ्त बांटी जाने वाली वस्तुएं (फ्रीबीज), 24.25 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 7.69 लाख लीटर शराब, 75 लाख रुपये से अधिक मूल्य के 87.04 किलोग्राम मादक पदार्थ, 1.27 करोड़ रुपये का सोना, 21.47 लाख रुपये की चांदी और नौ लाख रुपये का हीरा जब्त किया गया है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से चुनाव के मद्देनजर विभिन्न एजेंसियों द्वारा की गई कुल जब्ती 46.45 करोड़ रुपये की है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024चुनाव आयोगकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला