लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: नाबालिग से शादी करना चाहता था अधेड़ उम्र का पुरुष, इनकार करने पर काटा गला; सिर लेकर फरार

By अंजली चौहान | Updated: May 10, 2024 12:22 IST

Karnataka Shocker: सुरलब्बी राजकीय उच्च विद्यालय की 10वीं कक्षा की छात्रा यूएस मीना की आज हत्या कर दी गई

Open in App

Karnataka Shocker: कर्नाटक के कोडागु जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना उजागर हुई है जिससे इलाके में मातम पसरा हुआ है। चौंकाने वाली घटना 15 वर्षीय नाबालिग के साथ घटी जिसकी बेरहमी से हत्या कर आरोपी उसका सिर ले गया। बताया जा रहा है कि 15 साल की एसएसएलसी छात्रा जिसने कोडागु जिले में एकमात्र छात्रा होकर 10वीं की परीक्षा अच्छे अंकों से पास की। नाबालिग आगे की पढ़ाई करना चाहती थी जिसके लिए उसने अपने लिए आए शादी को प्रस्ताव को ठुकरा दिया। शादी के प्रस्ताव ठुकराए जाने पर नाराज शख्स ने लड़की की बर्बरता से हत्या कर दी। 

जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम मीना है और वह सुरलब्बी गवर्नमेंट हाई स्कूल की एक प्रतिभाशाली छात्रा थी। वहीं, आरोपी की पहचान 34 वर्षीय मोन्नंदा प्रकाश, जिसे पापू के नाम से भी जाना जाता है, हम्मियाला गांव का रहने वाला है, ने कथित तौर पर इस बर्बर कृत्य को अंजाम दिया।

शादी करना चाहता था आरोपी 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी प्रकाश मीना से शादी करना चाहता था लेकिन मीना नाबालिग थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला एवं बाल कल्याण विभाग को हस्तक्षेप करते हुए प्रकाश और मीना के बीच शादी को गलत बताते हुए इसे तोड़ने की सलाह दी। मीना ने अपनी उम्र और पढ़ाई को देखते हुए शादी से इनकार कर दिया। इस इनकार से प्रकाश गुस्से से आग बबूला हो गया। 

प्रकाश गुस्से में चूर मीना के घर गया और उसके माता-पिता से जा भिड़ा। माता-पिता के साथ लड़ाई करते-करते प्रकाश मीना को ले जाने में कामयाब रहा। उसने मीना को अपने पास खींचा और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रकाश ने देखते ही देखते मीना पर कई हमले किए और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। आरोपी यहीं नहीं रूका उसने घटना स्थल से भागने से पहले मीना के सिर को उठाया और अपने साथ ले गया। 

इस सनसनी खेज हत्या की खबर जैसे ही इलाके में फैली कोहराम मच गया। और पुलिस फौरन हरकत में आ गई। कोडागु पुलिस ने तेजी से मामले की गहन जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। 

वहीं, झड़प में घायल हुए लड़की के माता-पिता को पुलिस ने घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना के बाद घायल माता-पिता सदमे में है। 

मामले की जांच कर रहे कोडागु के एसपी के रामराजन ने कहा कि पीड़ित लड़की ने गुरुवार को एसएसएलसी परीक्षा पास कर ली है। दरअसल, वह जिस स्कूल में पढ़ती थीं, वहां वह अकेली छात्रा थीं। एसपी ने कहा, "हत्या का कारण जांच अधिकारियों द्वारा पीड़ित की मां से पूछताछ के बाद पता चलेगा।"

पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश कर रही है लेकिन वह अभी तक हाथ नहीं लगा है। 

टॅग्स :कर्नाटकहत्यासिद्धारमैयाक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?