लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक गैंगरेप मामले में लापता शख्स की मिली लाश, इजरायली पर्यटक का साथी था मृतक

By अंजली चौहान | Updated: March 8, 2025 12:49 IST

Karnataka: अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। मामले की जांच के लिए छह विशेष टीमें गठित की गई हैं।

Open in App

Karnataka: यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हम्पी के पास इजरायली और एक अन्य महिला के साथ गैंगरेप की भयावह घटना सामने आई है। पुलिस का कहना है कि तीन लोगों ने मिलकर इजरायली और भारतीय महिला का रेप किया और उनके तीन साथी को नहर में फेंक दिया।

तीन साथियों में से एक नहर में लापता हो गया था जिसका शव अब मिल गया। शख्स की पहचान ओडिशा के एक पुरुष पर्यटक के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित झील के किनारे तारों को निहारते और संगीत बजाते हुए एक समूह का हिस्सा थे, जब रात करीब 10.30 बजे बाइक सवार तीन लोग उनके पास आए। पुरुषों ने पहले पेट्रोल मांगा और बाद में 100 रुपये मांगे।

जब पर्यटकों ने मना कर दिया, तो हमलावर हिंसक हो गए, उन पर हमला किया और तीन पुरुष पर्यटकों - एक ओडिशा, दूसरा अमेरिका और तीसरा महाराष्ट्र से - को नहर में धकेल दिया। एफआईआर के अनुसार, इसके बाद दो महिलाओं के साथ बलात्कार किया गया। 

कोप्पल एसपी राम एल अरासिद्दी ने पुष्टि की कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें सामूहिक बलात्कार और हत्या का प्रयास शामिल है। 

अपराधियों का पता लगाने के लिए पुलिस की छह टीमें लगाई गई हैं। घायल दो पर्यटकों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि खोजी टीमों ने लापता हुए ओडिशा के व्यक्ति का शव शनिवार को नहर से बरामद किया।

शव को सरकारी उप-मंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गंगावती ग्रामीण पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309(6) (चोरी या जबरन वसूली), 311 (मृत्यु या गंभीर चोट पहुंचाने के इरादे से लूट या डकैती), 64 (बलात्कार), 70(1) (सामूहिक बलात्कार), 109 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए छह विशेष टीमें बनाई गई हैं।

टॅग्स :कर्नाटकगैंगरेपरेपPoliceक्राइमइजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए