लाइव न्यूज़ :

Karnataka: पूर्व अंडरवर्ल्ड डॉन मुथप्पा राय के बेटे पर जानलेवा हमला, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली; अस्पताल में भर्ती

By अंजली चौहान | Updated: April 19, 2025 11:19 IST

Karnataka: दिवंगत गैंगस्टर और कन्नड़ समर्थक संगठन जया कर्नाटक के संस्थापक मुथप्पा राय के बेटे रिकी राय को आज रात करीब 1:30 बजे रामनगर जिले के बिदादी में उनके आवास के पास अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी।

Open in App

Karnataka: पूर्व अंडरवर्ल्ड डॉन एन मुथप्पा राय के बेटे रिकी राय पर जानलेवा हमला हुआ है। घटना कर्नाटक के रामनगर में बिदादी स्थित उसके घर के पास उस वक्त हुई जब अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि मुथप्पा राय के बेटे रिकी राय का बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। यह घटना शुक्रवार देर रात एक से डेढ़ बजे के बीच उस समय हुई जब रिकी अपनी कार से बिदादी से बेंगलुरु जा रहा था।

उन्होंने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर गोलियां चलाईं और एक गोली वाहन में लगी। पुलिस ने बताया कि रिकी अपने गनमैन के साथ पीछे की सीट पर बैठा था तभी गोली कार चालक की सीट को भेदती हुई निकल गई, जिससे चालक और रिकी दोनों घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और संदिग्धों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

रामनगर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्रीनिवास गौड़ा ने एएनआई को बताया, "राय को कर्नाटक के बिदादी शहर में उनके आवास के पास गोली मारी गई। घटना शनिवार को करीब 1:30 बजे हुई। उन्हें इलाज के लिए बेंगलुरु रेफर किया गया है।"

मुथप्पा राय कौन थे?

मुथप्पा राय जिसकी मौत 2020 में हो गई थी। वह स्थानीय बैंक कर्मचारी के रूप शुरुआत में जाना जाता था। बेंगलुरु में ब्रिगेड रोड पर कैबरे जॉइंट शुरू करने के बाद वह अपराध की दुनिया में आ गया। डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, राय ने अपने बार को स्थानीय गुंडों से बचाने के लिए हिंसा का रास्ता अपनाया।

1989 में, राय तब चर्चा में आया जब उसने और उसके साथियों ने प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर एमपी जयराज पर घात लगाकर हमला किया और उसकी हत्या कर दी। 15 मई, 2020 को ब्रेन कैंसर से उसकी मौत हो गई।

टॅग्स :कर्नाटकPoliceनिशानेबाजीक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीभारत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला