लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: दलित का किया जबरन धर्म परिवर्तन, खतना किया, बीफ भी खिलाया

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 25, 2022 19:11 IST

कर्नाटक के हुबली में 26 साल के श्रीधर गंगाधर का कुछ लोगों ने जबरन धर्म परिवर्तन करवाया, खतना किया और बीफ खाने पर मजबूर किया। मामले में पुलिस के केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के हुबली में जबरन धर्म परिवर्तन करने, खतना करने और बीफ खिलाने का मामला सामने आयादलित गंगाधर का कुछ लोगों ने जबरिया धर्म परिवर्तित कराके उसे मोहम्मद सलमान बना दियाआरोपियों ने कथिततौर से गंगाधर का खतना कराया और खाने में बीफ भी परोसा

हुबली:कर्नाटक में एक दलित व्यक्ति के कथित तैर पर जबरिया धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक कर्नाटक पुलिस ने रविवार को जबरन धर्म परिवर्तन, खतना करने और धमकाकर बीफ खाने के मामले में केस दर्ज किया है।

इस संबंध में हुबली पुलिस ने जो जानकारी साझा की है उसके अनुसार 26 साल के श्रीधर गंगाधर ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि उसके खिलाफ 12 लोगों ने जबरन हिंसा की। उसका धर्म परिवर्तन कराया, जबरन खतना किया और बीफ खाने पर मजबूर किया। पुलिस ने श्रीधर की शिकायत के आधार पर सभी 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है कि मांड्या के रहने वाले गंगाधर को कुछ लोगों ने जबरिया धर्म परिवर्तित करके उसे मोहम्मद सलमान बना दिया। श्रीधर के अनुसार उस पर धर्म परिवर्तन के अत्याचार का सिलसिला मई से शुरू हुआ। जब मांड्या के मद्दुर तालुक के कोप्पा गांव के रहने वाले उसके दोस्त अत्तावर रहमान ने उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया।

पुलिस शिकायत के मुताबिक रहमान कथित तौर पर श्रीधर को बेंगलुरु की बनशंकरी मस्जिद ले गया। जहां एक अन्य आरोपी अजीज ने उसे इस्लाम धर्म की शिक्षा देनी शुरू कर दी। उसके बाद वो लोग उसे बेंगलुरु में कई मस्जिदों में ले गये। कुछ समय के बाद धर्म के नाम पर उसका खतना भी करा दिया गया और खाने में बीफ परोसा गया। जब उसने बीफ खाने से इनकार कर दिया तो उसे जबरन बीफ खाने पर मजबूर किया गया।

श्रीधर ने पुलिस को बताया कि वो लोग उसे तिरुपति और आसपास के इलाकों की कई मस्जिदों में ले गए, जहां उसे जबरन कुरान की शिक्षा दी गई और इस्लामिक तौर-तरीके से नमाज अदा करना सिखाया गया। उसके बाद आरोपियों ने श्रीधर को कम से कम तीन हिंदुओं को इस्लाम कबूल करवाने का लक्ष्य दिया। उन्होंने श्रीधर के हाथों में पिस्टल पकड़ा कर उसकी फोटो खींच ली और धमकी दी कि अगर उनकी बात नहीं मानी तो वे पिस्टल के साथ वाली उसकी तस्वीर को पुलिस में दे देंगे।

लंबी प्रताड़ना के बाद आखिरकार श्रीधर उनकी चंगुल से छूटा और हुबली लौटने पर 9 सितंबर को पुलिस में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामले में हुबली पुलिस का कहना है कि वो इस संबंध में जांच कर रहे हैं और शिकायतकर्ता श्रीधर के दावों का सत्यापित कर रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ सबूत मिलने पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।

टॅग्स :कर्नाटकक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला