लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के कार्यक्रम में ड्यूटी पर तैनात की गई महिला सिपाही को पूर्व सैनिक ने छेड़ा, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 2, 2023 08:24 IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के कार्यक्रम में ड्यूटी पर तैनात की गई महिला पुलिस सिपाही के साथ एक पूर्व सैनिक ने रेप के इरादे से छेड़छाड़ की लेकिन वो वारदात को अंजाम देने में असफल रहा।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में सीएम ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस सिपाही के साथ हुई छेड़छाड़पीड़िता महिला सिपाही कोनाजे पुलिस स्टेशन में तैनात थी और सीएम ड्यूटी के लिए जा रही थीपुलिस ने महिला सिपाही की शिकायत पर आरोपी पूर्व सैनिक को गिरफ्तार कर लिया है

मैसूर: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के कार्यक्रम में ड्यूटी पर तैनात की गई महिला पुलिस सिपाही के साथ एक पूर्व सैनिक ने रेप के इरादे से छेड़छाड़ की लेकिन वो वारदात को अंजाम देने में असफल रहा। जानकारी के अनुसार पीड़िता महिला सिपाही मैसूर की कोनाजे पुलिस स्टेशन में तैनात थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बीते मंगलवार को आरोपी पूर्व सैनिक को मंगलुरु शहर से गिरफ्तार कर लिया है।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार महिला सिपाही की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोनाजे पुलिस स्टेशन की महिला पुलिसकर्मी को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के कार्यक्रम के कारण उल्लाल पुलिस स्टेशन में ड्यूटी पर लगाया गया था। महिला सिपाही सुबह में करीब 9 बजे उल्लाल पुलिस स्टेशन की ओर जा रही थी, तभी 48 साल के आरोपी प्रशांत ने महिला कांस्टेबल का स्कूटर रोका।

इसके बाद सेना के पूर्व सिपाही आरोपी ने महिला सिपाही के साथ गलत इरादे से अभद्र व्यवहार किया। जब कांस्टेबल ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो उसने उसे धमकाने की कोशिश की। अधिकारियों ने बताया कि जब उसने शोर मचाया तो स्थानीय निवासी उसे बचाने आए और आरोपी की पिटाई कर दी।

खबरों के अनुसार स्थानीय निवासियों ने भी आरोप पूर्व सैनिक के खिलाफ उल्लाला पुलिस स्टेशन में कई शिकायतें दर्ज कराई हैं और पुलिस उन मामलों की भी जांच कर रही है। रिटायर फौजी के खिलाफ कई लोगों ने पहले भी पड़ोसियों और अन्य लोगों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

महिला सिपाही के साथ छेड़छाड़ के संबंध में एसीपी धन्या नायक ने कहा, “हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आईपीसी की धारा 353 (लोक सेवक को ड्यूटी करने से रोकने के लिए आपराधिक बल), 354 (महिला का अपमान करना), 504 (जानबूझकर अपमान करना) और 506 (जान से मारने की धमकी देना) के तहत मामला दर्ज किया है।”

उन्होंने कहा, “स्थानीय निवासियों ने भी उसकी शिकायत की है कि वह आमतौर पर भी महिलाओं और पड़ोसियों के साथ दुर्व्यवहार करता है। उल्लाला पुलिस स्टेशन में दो मामलों की जांच चल रही थी। आरोपी को गिरफ्तार करके जेएमएफसी अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

टॅग्स :कर्नाटकसिद्धारमैयाPoliceक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास